Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में यूपीएसआरटीसी चलाएगा 100 बस:प्राधिकरण करेगा समन्वय, एसपीवी का होगा गठन, पहले आपशनल 50 बस चलेंगी

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए यहां 100 बस चलेंगी। ये बस यूपीएसआरटीसी चलाएगा। इसमें वीजीएफ स्टेट गनर्वमेंट की ओर से दिया जाएगा। प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि इसके लिए एक एसपीवी बनाई जाएगी। ये कंपनी प्राधिकरण के साथ मिलकर रूट तय करेगी। जब तक ये बस नहीं आती तब तक 50 बस वैकल्पिक चलाएंगे। जिनको बाद में हटा लिया जाएगा। लॉग रूट पर 20-20 बस ये बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए होंगी। उन्होंने बताया कि दो से तीन मुख्य रूटों पर करीब 20-20 बस चलाएंगे। जिसमें नोएडा से ग्रेटरनोएडा वाया एक्सप्रेस वे इसके अलावा नोएडा से ग्रेटरनोएडा वेस्ट और ग्रेटरनोएडा के लिए और तीसरा नोएडा से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है। एसपीवी में नोएडा के अधिकारी होंगे शामिल एसपीवी में नोएडा में जीएम स्तर के अधिकारी को शामिल किया जाएगा। प्राधिकरण के साथ मीटिंग करने के बाद ही रूटों को डिसाइड किया जाएगा। उसी अनुसार बस स्टैंड भी बनाए जाएंगे। ये बस यूपीएसआरटीसी की होंगी। उन्ही के चालक और परिचालक भी होंगे। वीजीएफ स्टेट गवर्नमेंट की ओर दिया जाएगा। प्राधिकरण इसके बीच समन्वय और बसों को खड़ा करने के लिए लॉजिस्टिक देगा। इन बसों से चलने 5 लाख को फायदा इन बसों के चलने से करीब 5 लाख लोगों को फायदा होगा। दरअसल अभी मेट्रो और आरआरटीएस आने में काफी समय लगेगा। ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए ये बस काफी महत्वपूर्ण होंगी। नोएडा में मेट्रो के अलावा टैंपो और ई रिक्शा से ही लोग आते जाते है। ऐसे में सिटी बस चलने से लोगों को फायदा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फौजी तो चोर होते हैं...कहकर एयरफोर्स जवान को पीटा:कानपुर में कहा- पुलिस ने 70 थप्पड़ मारे, कान का पर्दा फटा
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में 5 साल के बच्चे का शव मिला:6 दिन से लापता था, जेसीबी की मदद से तालाब से निकाला गया शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment