Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुरवा हत्याकांड, डॉग स्क्वॉड को मिला बुजुर्ग का सिर:शव वाली जगह से 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुई खोपड़ी

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में एक बुज़ुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस को दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने असेहरू गांव के पास शव मिलने के स्थान से करीब 100 मीटर दूर खोपड़ी बरामद हुई है। टीम ने कंकाल के साथ मृतक के कपड़े, जूते और हत्या में इस्तेमाल होने के संदेह में एक चाकू भी बरामद किया है। यह बरामदगी खोजी कुत्ते की मदद से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान हुई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और नमूने जांच के लिए भेजे हैं। यह मामला रविवार को असेहरू से मझिगवां रोड स्थित बद्री बाग के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक बुज़ुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद सामने आया था। शव की गर्दन और बायां हाथ गायब था। मृतक की पहचान शिवपाल के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार, शिवपाल 7 फरवरी की शाम करीब पांच बजे से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद 20 फरवरी को उनकी बहू रेनू ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने इस हत्या के पीछे इलाके के एक कच्ची शराब कारोबारी पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतक का कुछ लोगों के साथ उठना-बैठना था, जिनके साथ वह शराब पीते थे। घटना वाले दिन भी वह उसी ओर गए थे। परिजनों को अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों की संलिप्तता की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और कई पहलुओं पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जिस स्थान से शव बरामद हुआ, वहां से महज 150 मीटर दूर अवैध कच्ची शराब का धंधा चलने की चर्चा है। परिजनों का आरोप भी उसी कारोबारी पर है। ऐसे में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाता तो शायद यह घटना टल सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी हाईवे पर अर्टिगा ने टेम्पो को मारी टक्कर:हादसे में चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    नोएडा के तीन मेट्रो प्रोजेक्ट का अप्रैल में शिलान्यास:RRTS नहीं आने पर ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 से नॉलेज पार्क-5 तक होगा विस्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment