Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में यमुना घाटों पर उमड़ी आस्था:छठ व्रतियों ने परिवार की सुख समृद्धि और कल्याण के लिए की प्रार्थना

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। शहर के यमुना घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बल्केश्वर छठ घाट, हाथी घाट, कैलाश घाट, पोइया घाट और बेलनगंज घाट पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। व्रतियों ने कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इस दौरान घाटों पर छठ के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने छठी मैया से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। लोगों ने कहा कि छठी मैया से प्रार्थना है कि वे हम सभी पर और हमारे परिवार पर अपना भरपूर आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि हर किसी के परिवार में खुशहाली और समृद्धि आए, सभी अपने जीवन में आगे बढ़ें और तरक्की करें। एक श्रद्धालु ने कहा कि एक मां अपने पति और बच्चों के लिए प्रार्थना करती है और उनके लिए सब कुछ मांगती है, लेकिन अपने लिए वह कुछ नहीं मांगती। वह सिर्फ यही कामना करती है कि उसके बच्चों को जीवन में हर जरूरी चीज मिले, वे खूब पढ़ाई करें, अच्छा करें और सफल इंसान बनें। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सच में बहुत अद्भुत पर्व है, क्योंकि इसमें निःस्वार्थ प्रेम और त्याग की भावना झलकती है। घाटों पर स्थानीय पार्षद, समाजसेवी और छठ पूजा समितियों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था की। पुलिस और नगर निगम की टीम भी घाटों पर तैनात रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समझौते के नाम पर 24 हजार ठगने का आरोप:संभल में परिवार ने दी थी पलायन की चेतावनी, पुलिस के आश्वासन पर रुका
    Next Article
    तेलीबाग में जल गई रजाई-गद्दे की दुकान:स्कूटी और कार भी जली, कोई जनहानि नहीं हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment