Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समझौते के नाम पर 24 हजार ठगने का आरोप:संभल में परिवार ने दी थी पलायन की चेतावनी, पुलिस के आश्वासन पर रुका

    5 hours ago

    1

    0

    सम्भल में रविवार शाम 4 बजे सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है। गांव पाली निवासी दो ग्रामीणों ने भण्डी निवासी अंजू सैनी पर थाने में चल रहे विवादों को दरोगा से बातचीत कर खत्म कराने का भरोसा देकर कुल 24 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि रुपये देने के बावजूद उनके विवाद समाप्त नहीं हुए। वहीं, रास्ते के विवाद में लगातार मिल रही धमकियों से परेशान एक परिवार ने पलायन करने तक का मन बना लिया था, हालांकि पुलिस के आश्वासन पर परिवार ने अपना फैसला टाल दिया। दूसरी ओर, अंजू सैनी ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। रास्ते के विवाद में 10 हजार लिए गांव पाली निवासी अंकित कुमार के मुताबिक, गांव के ही राजू पुत्र करन सिंह से उनके परिवार का प्लॉट के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि अंजू सैनी ने दरोगा से बातचीत होने और थाने में मामला खत्म कराने का भरोसा देकर 10 हजार रुपये लिए। इनमें 2500 रुपये नकद और 7500 रुपये फोन-पे के जरिए 16 अक्टूबर 2026 को दिए गए। अंकित का दावा है कि ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड उनके भाई के पास मौजूद है। इसके बावजूद विवाद नहीं सुलझा और बाद में दोबारा झगड़ा होने पर परिवार को धमकियां मिलने लगीं। भयभीत परिवार ने पलायन करने का मन बना लिया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें रोक लिया। दूसरे ग्रामीण से लिए 14 हजार रुपये वहीं, गांव के ही दूसरे ग्रामीण योगेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि हरपाल पुत्र झुकन से विवाद के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 21 अक्टूबर को अंजू सैनी ने दरोगा से बातचीत कर मामला खत्म कराने का भरोसा देकर उनसे 14 हजार रुपये लिए। रुपये लेने के बाद भी मुकदमा समाप्त नहीं हुआ और आखिरकार उन्हें कोर्ट से जमानत करानी पड़ी। अब दोनों शिकायतकर्ताओं ने 15 नवंबर को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, रुपये वापस दिलाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अंजू सैनी बोलीं- सपा से जुड़े हैं शिकायतकर्ता इस मामले में अंजू सैनी ने फोन पर बातचीत में बताया कि वह भाजपा से असमोली विधानसभा क्षेत्र की संभावित प्रत्याशी हैं। उनका आरोप है कि शिकायतकर्ता सपा से जुड़े हैं और राजनीतिक कारणों से उनकी छवि धूमिल करना चाहते हैं। उन्होंने किसी से भी समझौते के नाम पर रुपये लेने से साफ इनकार किया। उनका कहना है कि विवाद के समय वह मीरगंज में थीं और वहां से लौटने के बाद उन्होंने संबंधित लोगों का समझौता कराया था। बाद में रजवीर सैनी निवासी पाली के साथ हुए विवाद में दोनों पक्षों के चोटिल होने पर भी उन्होंने समझौता कराने का प्रयास किया था। अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक सच्चाई सामने आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के कोचिंग संस्थान में बाल दिवस समारोह:मेधावी विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार, अनमोल व ऋषभ को दी साइकिल
    Next Article
    आगरा में यमुना घाटों पर उमड़ी आस्था:छठ व्रतियों ने परिवार की सुख समृद्धि और कल्याण के लिए की प्रार्थना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment