Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पहुंचीं 30 देशों की मिस टीन इंटरनेशनल फाइनलिस्ट:ताजमहल देखा, बोलीं-इट्स ब्यूटीफुल; डायना बेंच पर कराया फोटोशूट

    21 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार को 30 देशों की मिस टीन इंटरनेशनल की फाइनलिस्ट ताजमहल देखने पहुंचीं। ताज को देखते ही फाइनलिस्ट का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने डायना बेंच पर फोटोशूट कराया। ताजमहल के सामने ढेर सारी सेल्फी और रील बनाई। मिस टीन इंटरनेशनल का ग्रैंड फिनाले 30 अगस्त को जयपुर में होगा। एक साथ इतनी सारी सुंदरियों को देखकर ताजमहल घूमने आए पर्यटक भी उत्साहित नजर आए। कई पर्यटक फाइनलिस्ट के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके पास पहुंच गए। फाइनलिस्ट ने ताजमहल की वास्तुकला और इतिहास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी भी जानी। वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दोनों की लव स्टोरी बताई। ताजमहल की खूबसूरती देखकर फाइनलिस्ट ने कहा- इट्स वेरी ब्यूटीफुल। ऐसी इमारत मैंने पहले कभी नहीं देखी। इस दौरान मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की विजेता स्पेन की लोरेना रुइज भी मौजूद रहीं। देखिए 3 तस्वीरें… बोलीं- ताज जैसी सुंदर इमारत पहले नहीं देखी ताजमहल परिसर में मिस टीन इंटरनेशनल की फाइनलिस्ट करीब 30 मिनट तक रहीं। उन्होंने एक-एक करके और ग्रुप में डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाईं। अलग-अलग अंदाज में फोटो सेशन के साथ उन्होंने ताजमहल की पृष्ठभूमि में रील भी बनाई। इतनी सारी सुंदरियों को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लग गई। लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे। फाइनलिस्ट ने भी सिर झुकाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बोलीं- हर इंसान को जिंदगी में एक बार ताज देखना चाहिए फाइनलिस्ट ने कहा-ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। इसके बारे में वे बचपन से सुनती आ रही हैं। इसी वजह से ताजमहल देखने की उनकी खास इच्छा थी। उन्होंने कहा कि जिंदगी में एक बार हर इंसान को ताजमहल जरूर देखना चाहिए। वर्ल्ड टूर के दौरान उन्होंने कई देश देखे हैं, लेकिन ताजमहल जैसी खूबसूरत इमारत कहीं नहीं देखी। आगे मौका मिला तो परिवार के साथ भी ताजमहल घूमने आएंगी। पच्चीकारी और वास्तुकला की जानकारी ली भ्रमण के दौरान फाइनलिस्ट ने ताजमहल की पच्चीकारी यानी इनले वर्क को करीब से देखा। उन्होंने स्मारक के संरक्षण और रखरखाव से जुड़ी जानकारी भी ली। पत्थरों पर की गई बारीक कारीगरी और ताजमहल की वास्तुकला ने उनका ध्यान खींचा। 30 से ज्यादा देशों की प्रतिभागियां पहुंचीं फाइनलिस्ट के दल में भारत, अमेरिका, मेक्सिको, स्पेन, फिलीपींस, कनाडा, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, कंबोडिया समेत 30 से ज्यादा देशों की प्रतिभागियां शामिल थीं। उनकी सुरक्षा के लिए ताजमहल में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। इस दौरान राष्ट्रीय जनसंपर्क निदेशक सर्वेश कश्यप और ग्लैमआनंद ग्रुप के चेयरमैन निखिल आनंद ने कहा, आगरा में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों का स्वागत करना हमारे लिए गौरव का विषय है। ताजमहल विश्वभर में भारत की पहचान है और यहां 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियों का एक साथ पहुंचना अपने आप में विशेष अवसर है। अब जानिए मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के बारें में… मिस टीन इंटरनेशनल में अलग-अलग देशों से चुनी गईं 13 से 19 साल की युवतियां हिस्सा लेती हैं। प्रतियोगिता में सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को भी परखा जाता है।प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, बातचीत करने के तरीके और मंच पर प्रस्तुति को देखा जाता है। इसके लिए इंटरव्यू, ईवनिंग गाउन और स्विमवियर समेत अलग-अलग राउंड होते हैं। प्रतियोगिता में ‘मिस पॉपुलर’ जैसी कैटेगरी भी होती है। इसमें सबसे ज्यादा वोट पाने वाली प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। 2026 के आयोजन में 30 से ज्यादा देशों की प्रतिभागियां हिस्सा ले रही हैं। -------------- यह खबर भी पढ़िए… रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, तड़प-तड़पकर मौत:आगरा में खुद फोन करके स्टाफ को बताया, दो टुकड़े होने पर भी एकटक देखते रहे आगरा में मंगलवार शाम हुए हादसे में 32 साल के रेलवे इंजीनियर की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। उनके दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। लेकिन ट्रैक के किनारे पड़े लहूलुहान इंजीनियर बेहोश नहीं हुए। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में नाले में बहे 4 किसान, 3 की मौत:चाची-भतीजे समेत 2 महिलाओं ने दम तोड़ा; एक ने तैरकर बचाई जान
    Next Article
    'अग्निवीर बनवा दूंगा, सेना के अफसरों से सेटिंग है':बरेली में दावा करने वाला फर्जी हवलदार गिरफ्तार, मेडिकल के नाम पर 17 को ठगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment