Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अग्निवीर बनवा दूंगा, सेना के अफसरों से सेटिंग है':बरेली में दावा करने वाला फर्जी हवलदार गिरफ्तार, मेडिकल के नाम पर 17 को ठगा

    19 hours ago

    1

    0

    बरेली में बुधवार को सेना का फर्जी हवलदार गिरफ्तार किया गया। वह सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 17 लोगों से ठगी कर चुका है। आरोपी युवाओं को भरोसा दिलाता था कि सेना के मेडिकल स्टाफ और अधिकारियों से उसकी अच्छी सेटिंग है। वह अनफिट अभ्यर्थियों को टारगेट करता था। सेना का फर्जी हवलदार बताकर आरोपी री-मेडिकल में युवाओं को फिट कराने की गारंटी देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) बरेली की सूचना पर कैंट पुलिस और एसओजी की टीम ने आरोपी राजेश तिवारी (36) को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है। मेडिकल अनफिट युवाओं को बनाता था निशाना एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया- सेना का हवलदार बताने वाले राजेश तिवारी की नजर उन युवाओं पर रहती थी, जो अग्निवीर भर्ती के मेडिकल में अनफिट हो जाते थे। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में चल रही भर्ती के दौरान री-मेडिकल के लिए बरेली मिलिट्री हॉस्पिटल आने वाले अभ्यर्थियों को उसने टारगेट बनाया। आरोपी 21 अगस्त से बरेली रेलवे स्टेशन और आस पास के इलाके में घूम रहा था। यहां वह री-मेडिकल के लिए आने वाले युवाओं से संपर्क करता था। फर्जी मुहर और रजिस्टर दिखाकर फंसाता था राजेश ने युवाओं का भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेजों का पूरा इंतजाम कर रखा था। उसके पास 155 इन्फैंट्री बटालियन टीए जैक राइफल्स की फर्जी मुहर भी मिली। इसके अलावा अभ्यर्थियों के नाम वाला रजिस्टर भी बरामद हुआ, जिसमें फिट और अनफिट की जानकारी दर्ज थी। आरोपी राजेश इसी रजिस्टर पर फर्जी मुहर लगाकर उसकी फोटो अभ्यर्थियों को व्हाट्सऐप पर भेजता था। इसके अलावा फर्जी कॉल लेटर और रेफरल फॉर्म भी दिखाता था। इससे युवाओं को लगता था कि उसका सेना के अधिकारियों से संपर्क है। वह सेटिंग करके उनका मेडिकल पास करा सकता है। डाक विभाग में भी भर्ती कराने का दावा करता था एसपी सिटी ने बताया- आरोपी मध्यप्रदेश के जबलपुर और बरेली में 17 से ज्यादा अभ्यर्थियों से ठगी कर चुका है। उसके मोबाइल और बैंक खातों की जांच में भर्ती के नाम पर कई संदिग्ध लेन-देन मिले हैं। कैंट थाने में केस दर्ज कर आरोपी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही। राजेश तिवारी अग्निवीर भर्ती के अलावा टेरिटोरियल आर्मी और डाक विभाग की GDS भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से ठगी करता था। डाक विभाग में नौकरी के नाम पर एक दलाल को 13 लाख रुपए ट्रांसफर करने की बात भी सामने आई है। आरोपी के कुछ साथी पंजाब और राजस्थान में सक्रिय हैं। सेना से रिटायर्ड पिता, बेटे ने जबलपुर में खोली एकेडमी राजेश के पिता रामसुख तिवारी सेना में हवलदार थे। वह साल 2012 में रिटायर हुए थे। सेना के माहौल के कारण राजेश को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने 2015-16 में जबलपुर में आर्मी ट्रेनिंग एकेडमी शुरू की थी। लेकिन राजेश ने अग्निवीर योजना शुरू होने के बाद एकेडमी बंद कर दी। 2019-20 में वह परिवार के साथ लखनऊ आ गया था। इसी के बाद उसने भर्ती के नाम पर युवाओं को ठगने का नेटवर्क खड़ा किया। …………………. यह खबर भी पढ़ें… अबान की कार 130 की स्पीड से टकराई थी: टेक्निकल कमेटी की जांच रिपोर्ट में खुलासा, झांसी में हुई थी अतीक के बेटे की मौत झांसी में हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत के मामले में नई जानकारी सामने आई है। टेक्निकल कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के वक्त अबान की क्रेटा कार करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। यह खबर भी पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पहुंचीं 30 देशों की मिस टीन इंटरनेशनल फाइनलिस्ट:ताजमहल देखा, बोलीं-इट्स ब्यूटीफुल; डायना बेंच पर कराया फोटोशूट
    Next Article
    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद:फिरोजाबाद में दामाद बोले- ट्रष्ट ने मालिकाना हक समझ लिया, हमने पैतृक घर, मंदिर-डाक बंगलिया दान नहीं की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment