Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल ने सुसाइड किया:एक महीने से छुट्‌टी पर थी, दो दिन से कमरे से नहीं निकली थी

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा के पुलिस लाइन में रहने वाली महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। शनिवार को कांस्टेबल का शव कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि सुसाइड नोट भी छोड़ा है। अब पढ़िए पूरा मामला आगरा के एसीपी कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल आरती पुलिस लाइन में रहती थी। बताया गया है कि आरती ने एक महीने की छुट्‌टी ले रखी थी। 4 नवंबर को उसे ड्यूटी पर वापस जाना था। शनिवार सुबह काफी देर तक जब आरती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर अंदर देखा तो आरती का शव फंदे से लटका था। शव को फंदे से उतारा। 2018 में हुई थी भर्ती आरती 2018 बैच की सिपाही थी। वो मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली थी। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बताया गया है कि वो अवसाद में थी। छुट्‌टी लेने के बाद वो अपने कमरे में ही रहती थी। करवाचौथ के दिन पड़ोसियों ने उसे देखा था, इसके बाद से वो कमरे में ही थी। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सुसाइड के कारणों के बारे में पता किया जा रहा है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 करोड़ के बाजों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार:यूपी STF ने लखनऊ में 7 बाज बरामद किए, मुंबई होकर खाड़ी देशों तक तस्करी
    Next Article
    गोरखपुर में CM कार्यक्रम के चलते 2 दिन डायवर्जन:चारफाटक ओवरब्रिज बिछिया मार्ग बंद, वाहनों के लिए जारी हुआ रूट प्लान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment