Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 करोड़ के बाजों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार:यूपी STF ने लखनऊ में 7 बाज बरामद किए, मुंबई होकर खाड़ी देशों तक तस्करी

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी एसटीएफ और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त टीम ने शनिवार को लखनऊ से 7 दुर्लभ बाज बरामद किए हैं। दूसरे देशों तक तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुंबई के भायखला निवासी फिरोज मसर्रत खान के रूप में हुई है। उसे इरादतनगर इलाके से पकड़ा गया। बरादम गिए गए दुर्लभ बाजों (फाल्कन) की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 14 करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुंबई होकर खाड़ी देशों में इसकी तस्करी की जाती है। मुंबई का वन्यजीव तस्कर लखनऊ से गिरफ्तार एसटीएफ के मुताबिक, प्रदेश में संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इस पर एसटीएफ की कई टीमों को जानकारी जुटाने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव की टीम के एसआई फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में एक टीम लखनऊ में सक्रिय थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुंबई का एक तस्कर प्रतिबंधित प्रजाति के वन्यजीव लेकर लखनऊ आने वाला है। एसटीएफ ने इसकी जानकारी WCCB की लखनऊ टीम से साझा की। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को इरादतनगर, मदेयगंज से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई के रास्ते विदेशों तक पहुंचाते थे वन्यजीव पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऐसे गिरोह से जुड़ा है, जिसके सदस्य गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से संरक्षित पक्षियों और वन्यजीवों को इकट्ठा करते हैं। इसके बाद इन्हें मुंबई के रास्ते दुबई, सऊदी अरब और बहरीन भेजा जाता है। एसटीएफ के मुताबिक, गिरोह बाघ, तेंदुआ, हाथी, गैंडा और काला हिरण जैसी संरक्षित प्रजातियों की तस्करी में भी शामिल है। अनुसूची-1 के जीवों को सबसे अधिक कानूनी संरक्षण वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत अनुसूची-1 में शामिल प्रजातियों को सबसे उच्च स्तर का कानूनी संरक्षण दिया गया है। इनमें बाघ, तेंदुआ, हाथी, गैंडा, काला हिरण और फाल्कन जैसी प्रजातियां शामिल हैं। इनका शिकार करना या इनका अवैध कारोबार करना गंभीर अपराध है। एसटीएफ और WCCB की टीम आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने घेरकर मारा:सहारनपुर में शरीर को नोंचा, जगह-जगह काटा; घर से खेलने निकला था
    Next Article
    आगरा पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल ने सुसाइड किया:एक महीने से छुट्‌टी पर थी, दो दिन से कमरे से नहीं निकली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment