Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पुलिस ने जलती चिता से निकाला सना का शव:5 साल से अजीत के साथ लिवइन में रह रही थी; पिता ने कहा- बेटी की हत्या की गई

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार दोपहर को 5 साल से लिवइन में रह रही युवती की मौत हो गई। युवती मुस्लिम है। वहीं जिस युवक के साथ रह रही थी, वह हिंदू है। 5 साल पहले युवक उसको भगा लाया था। तब से वह उसके साथ रह रही थी। आज युवती की मौत के बाद युवक बिना किसी को बताए उसका अंतिम संस्कार कर रहा था। तभी इसकी सूचना युवती के घर वालों को मिल गई। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सुचना दी। सूचना पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने चिता की आग को पानी डालकर बुझाया। इसके बाद जलती चिता से शव को निकाला। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। घटना थाना किरावली के गांव जाजऊ की है। अब जानिए पूरा मामला किरावली निवासी निजाम की बेटी सना (21) गांव जाजऊ में अजीत सिंह के साथ पिछले 5 वर्ष से लिवइन में रह रही थीं। अजीत सिंह फाइनेंस का काम करता था। युवती के घर के पास उसका आना जाना था। युवती जब नाबालिग थी, तभी बहला फुसलाकर उसको भगा ले गया था। तब से युवती जाजऊ में अजीत सिंह के साथ रह रही थी। आज बुधवार दोपहर तीन बजे युवती की मौत हो गई। बिना बताए किया जा रहा थी अंतिम संस्कार अजीत सिंह ग्रामीणों के साथ युवती के शव को गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले गया। इस बीच सना के मायके वालों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। आनन-फानन में फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस श्मशान घाट पहुंची। यहां युवती की चिता जल रही थी। पुलिस टीम ने पानी डालकर चिता बुझाया, शव को निकाला पुलिस टीम ने पानी डालकर चिता की आग को बुझाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से आरोपित अजीत को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है पिता ने कहा- बेटी की हत्या की गई पिता निजाम ने बताया- अजीत सिंह मेरे घर किस्त लेने आता था। तभी मेरी नाबलिग बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले गया था। बाद उसने मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन भी करा दिया। कुछ समय बाद ही अजीत सिंह ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मेरी बेटी की हत्या की गई है। किरावली इंस्पेक्टर आनंद वीर सिंह ने बताया- आरोपित पक्ष का कहना है कि युवती पिछले कुछ समय से बीमार थी। बीमारी से उसकी मौत हुई है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं युवती के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग अवस्था में ले जाने, कथित विवाह, धर्म परिवर्तन और मौत के कारण की गंभीरता से जांच कर रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें 100 फीट ऊंचे टावर से गिरकर युवक की मौत, VIDEO:कन्नौज में बोला- मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा; प्रेमिका से करना चाहता था शादी कन्नौज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। प्रेमिका से शादी कराने की जिद में वह टावर पर चढ़ा था। टावर पर चढ़ने के बाद प्रेमिका नाम लेकर चिल्लाने लगा कि मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा और मर जाऊंगा। वह करीब 2 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। टावर पर चढ़े युवक को लोग समझा ही रहे थे कि अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह खुद को संभाल नहीं पाया और नीचे जमीन पर आ गया। आनन फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप:रामभद्राचार्य के शिष्य ने पॉक्सो कोर्ट में शिकायत की, शंकराचार्य बोले- कोर्ट में जवाब दे दिया है
    Next Article
    AKTU इनोवेशन के लिए फंडिंग करेगा:हर साल 20 संस्थानों के डेवलपमेंट पर फोकस, 2 लाख की मिलेगी ग्रांट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment