Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पुलिस ने पकड़ा सट्‌टे का गैंग:286 पर्चियां मिलीं, 6 सटोरिए गिरफ्तार, 9.17 लाख नकद बरामद

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में थाना रकाबगंज और थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 9 लाख 17 हजार 42 रुपये नकद समेत भारी मात्रा में सट्टा सामग्री बरामद की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टे का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना रकाबगंज और थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान छह लोगों को सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र रमेश निवासी ईदगाह कटरा थाना रकाबगंज, योगेश पुत्र कन्हैयालाल निवासी आवास विकास कॉलोनी बोदला थाना जगदीशपुरा, दीपक पुत्र नानक चंद निवासी ईदगाह वाली गली सिरकी मंडी थाना लोहामंडी, मनीष पुत्र रवि सिंह निवासी ईदगाह कॉलोनी थाना रकाबगंज, जाकिर पुत्र हबीब निवासी राजनगर नई आबादी थाना लोहामंडी तथा वकील पुत्र बब्बू निवासी नाला मस्जिद थाना मलपुरा के रूप में हुई है। ये सामान हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9,17,042 रुपये नकद, 286 सट्टा पर्चियां, दो पेन, 16 नई डायरियां, एक इस्तेमाल की गई डायरी व कार्बन पेपर, चार खाली पर्ची गड्डियां, पांच बैग और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी दीपक के खिलाफ पहले भी जुआ अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह लंबे समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में सट्टे का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नर्सिंग होम में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण:स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा, सीएमओ ने 3 दिन में मांगा जवाब
    Next Article
    सीतापुर एक्सिस बैंक सर्वर रूम में लगी आग:फायर अलार्म बजने से दो दमकल की गाड़ियां पहुंची, बैंककर्मी घटना छिपाते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment