Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नर्सिंग होम में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण:स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा, सीएमओ ने 3 दिन में मांगा जवाब

    1 day ago

    1

    0

    अमेठी में स्वास्थ्य विभाग ने गौरीगंज स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नर्सिंग होम में अग्निशमन उपकरण और फायर एनओसी नहीं मिली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। यह कार्रवाई लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद की जा रही है, जिसके बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग अब जिले के सभी नर्सिंग होम में अग्निशमन उपकरणों की जांच कर रहा है। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गौरीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 में स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान, टीम को अस्पताल में लगे फायर इक्विपमेंट नदारद मिले। अस्पताल में केवल एक अग्निशमन यंत्र मिला, जबकि यह 10 बेड के लिए पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त, नर्सिंग होम संचालक के पास अग्निशमन विभाग द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं था। लापरवाही पाए जाने पर, अमेठी के सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने नर्सिंग होम को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है और जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेनका गांधी के बयान पर जैन समाज का विरोध:धर्म जागृति युवा संस्थान ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
    Next Article
    आगरा पुलिस ने पकड़ा सट्‌टे का गैंग:286 पर्चियां मिलीं, 6 सटोरिए गिरफ्तार, 9.17 लाख नकद बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment