Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा से बरसाना के लिए चलेंगी 150 बस:लठमार होली के लिए की गई विशेष व्यवस्था, हर घंटे मिलेगी बस

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा से बरसाना में लठामार होली के लिए परिवहन निगम ने खास व्यवस्था की है। आगरा रीजन की 150 बसें बरसाना की ओर संचालित की जाएंगी, जिसमें आगरा के विभिन्न डिपो से 70 और मथुरा डिपो से 80 बसें शामिल हैं। ये बस सुगम और सुरक्षित सफर कराने के लिए ये बसें चलाई जा रही हैं। बसों की निगरानी के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। बरसाना में 24 और 25 फरवरी तक लठामार होली का आयोजन होगा। आयोजन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से पर्यटक एवं श्रद्धालुओं की भीड़ आती है। अधिक भीड़ होने पर परिवहन निगम पर खासा दबाव रहता है। इसके लिए परिवहन निगम ने खास इंतजाम किए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा फोर्ट डिपो से 25, ईदगाह से 20, ताज डिपो से 10 फाउंड्री नगर से 15 और मथुरा से 80 बसों का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि दोनों दिनों के लिए 150 बसें बरसाना के रूट पर संचालित होंगी। भीड़ को देखते हुए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। बसों की निगरानी के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। जरूरत पड़ने पर रिजर्व बसों को भी लगाया जाएगा
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुम्हार को 1 करोड़ से अधिक का जीएसटी नोटिस:डाक से पहुंचा नोटिस, कुल्हड़-खिलौने बनाकर चला रहे परिवार
    Next Article
    चित्रकूट के भरतकूप मंदिर में चोरी:भगवान के कीमती मुकुट ले गए चोर, सुबह पुजारी के पहुंचने पर हुई जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment