Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुम्हार को 1 करोड़ से अधिक का जीएसटी नोटिस:डाक से पहुंचा नोटिस, कुल्हड़-खिलौने बनाकर चला रहे परिवार

    6 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले एक कुम्हार को 1 करोड़ 25 हजार 297 रुपये का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नोटिस मिला है। इस नोटिस के मिलने से उनके परिवार में चिंता का माहौल है। यह नोटिस मोहम्मद शहीद को डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ है। इसे केंद्रीय माल एवं सेवा कर व केंद्रीय उत्पाद शुल्क, वैशाली प्रभा मंडल हाजीपुर द्वारा जारी किया गया है। मोहम्मद शहीद हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रघुवीरगंज बाजार के निवासी हैं। वह पुश्तैनी तौर पर कुल्हड़, मिट्टी के बर्तन और खिलौने बनाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। निरक्षर होने के कारण उन्हें नोटिस को समझने में भी कठिनाई हो रही है। उन्होंने खुद को एक साजिश और धोखाधड़ी का शिकार बताया है। पीड़ित का आरोप है कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करके एक फर्जी फर्म बनाई गई है। उन्होंने किसी भी तरह की साझेदारी या बड़े कारोबार से साफ इनकार किया है। मोहम्मद शहीद ने इस पूरे मामले की गहन जांच और न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर मोहम्मद शाहिद ने बताया कि मेरी पत्नी साजिदा और तीन बच्चो के साथ मैं अपने परिवार का मिट्टी के बर्तन सुराही घड़ा खिलौने बनाकर जीवन निर्वाह कर रहा हूं। यह मेरा पुश्तैनी धंधा है। उन्होंने यह भी बताया कि 15 फरवरी को यह नोटिस डाक के द्वारा मुझे मिली है, हम अपना पुश्तैनी धंधा मिट्टी के बर्तन बनाकर अपने परिवार चल रहे हैं, अगर यह नोटिस वापस नहीं ली गई तो हम अपने परिवार के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगे, पूछने पर उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्ष पूर्व हमारा आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों को चुका था मैंने नया 5 वर्ष पूर्व बनवाया है मेरे साथ फ्रॉड किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल वैन पलटी, 18 बच्चे घायल, दो रेफर:रायबरेली में क्षमता से अधिक बच्चे ले जा रही थी निजी स्कूल की वैन
    Next Article
    आगरा से बरसाना के लिए चलेंगी 150 बस:लठमार होली के लिए की गई विशेष व्यवस्था, हर घंटे मिलेगी बस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment