Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा विश्वविद्यालय युवोत्सव का समापन:सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतकर आगरा कॉलेज बना विजेता, कुलपति बोली-अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें विद्यार्थी

    1 day ago

    4

    0

    डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव का रविवार को शिवाजी मंडपम में भव्य समापन हुआ। तीन दिन तक चले युवोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों और संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सर्वाधिक पुरस्कार जीतने पर आगरा कॉलेज को स्व. जितेन्द्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी दी गई। समापन समारोह में कुलपति प्रो. आशु रानी ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक विश्वविद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में रहा। युवोत्सव युवाओं के जोश और ऊर्जा का केंद्र रहा। उन्होंने छात्रों से कहा कि केवल पहला, दूसरा स्थान पाने के लिए नहीं, बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए भाग लेना चाहिए। हर प्रतिभागी महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवोत्सव के विजेता अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में भी विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। यह युवोत्सव डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ। स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, सेठ पदम चंद जैन संस्थान, कंप्यूटर केंद्र और शिवाजी मंडपम में प्रतियोगिताएं हुईं। इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ सराहनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। अंतिम दिन स्किट में आगरा कॉलेज प्रथम, एकांकी में आरबीएस प्रथम, क्विज में आगरा कॉलेज के सजल जैन प्रथम, अंग्रेजी वाद-विवाद में सेंट जॉन्स की आयशा राशिद प्रथम, माइम में सेंट जॉन्स और लोक नृत्य में आरबीएस कॉलेज की टीम प्रथम रही। समारोह में ललित कला संस्थान की माइम और आरबीएस की लोक नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। अंत में प्रो. बृजेश रावत ने सभी का आभार जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 15 दिन बाद महिला को छोड़ने का आरोप:पति समेत पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धोखाधड़ी का केस दर्ज
    Next Article
    बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड से रकम निकाली:सिद्धार्थनगर में व्हाट्सऐप पर लिंक भेजा, 2.48 हजार रुपए निकाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment