Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 15 दिन बाद महिला को छोड़ने का आरोप:पति समेत पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धोखाधड़ी का केस दर्ज

    1 day ago

    4

    0

    सुल्तानपुर में महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धोखाधड़ी के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार रात 10 बजे एफआईआर दर्ज की गई। शादी के बाद से दहेज के लिए ताने देने का आरोप शिकायत के मुताबिक, मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर विरतिन्हा की निर्जला की शादी 11 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास से हुई थी। विकास अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के अहेथिया का रहने वाला है। निर्जला ने आरोप लगाया कि शादी के दिन से ही पति विकास, जेठ प्रिंस और राजू, ससुर राजेंद्र प्रसाद और सास दहेज को लेकर ताने देते थे। उसने ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया। सरकारी सहायता की रकम निकलवाने का आरोप शिकायत में कहा गया है कि सरकार की ओर से निर्जला के खाते में दी गई आर्थिक सहायता की रकम भी ससुराल वालों ने निकलवा ली और अपने पास रख ली। निर्जला के मुताबिक, शादी के करीब 15 दिन बाद, 26 जुलाई 2026 को आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे मोतिगरपुर चौराहे पर छोड़ दिया। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। दूसरी युवती से शादी करने का भी आरोप निर्जला ने आरोप लगाया कि दो दिन बाद उसे पता चला कि विकास पायल नाम की युवती को लेकर चला गया और बाद में उससे शादी कर ली। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 इलाकों में घरों तक पाइप से पहुंचेगी गैस:सिद्धार्थनगर में पहले चरण में 17 हजार उपभोक्ता चिह्नित
    Next Article
    आगरा विश्वविद्यालय युवोत्सव का समापन:सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतकर आगरा कॉलेज बना विजेता, कुलपति बोली-अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें विद्यार्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment