Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईआईटी कानपुर में 19 मार्च से सजेगा 'टेककृति' का मंच:अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और दुनिया भर के दिग्गज होंगे शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    आईआईटी कानपुर का सुप्रसिद्ध तकनीकी और उद्यमिता महोत्सव 'टेककृति' अपने 32वें संस्करण के साथ 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। 22 मार्च तक चलने वाले इस एशिया के सबसे बड़े तकनीकी उत्सव की थीम इस बार 'नियो नाउस सिंगुलैरिटा' रखी गई है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक के सफर को दर्शाती है। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के एक्सपर्ट्स, प्रोफेशनल और छात्र तकनीक के भविष्य पर चर्चा करेंगे। यश पंडित ने बताया कि,इस साल टेककृति में 'स्पेस समिट' का आयोजन विशेष तौर पर किया जा रहा है। इसमें मुख्य आकर्षण के रूप में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला शिरकत करेंगे, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। उनके साथ ही रक्षा क्षेत्र से मेजर जनरल सी.एस. मान और एयर मार्शल मणिकंदन भी तकनीकी बारीकियों और देश की सुरक्षा में तकनीक की भूमिका साझा करेंगे। इस बार एआई पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस ऋषभ राज ने बताया कि,बदलते दौर को देखते हुए इस साल टेककृति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को केंद्र में रखा गया है। महोत्सव में होने वाली कुल 14 वर्कशॉप्स में से 10 वर्कशॉप्स सिर्फ एआई पर आधारित हैं। इनमें प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई पावर्ड डिजिटल मार्केटिंग, हेल्थ केयर में एआई का उपयोग और डेटा एनालिटिक्स जैसे विषय शामिल हैं। छात्रों को गूगल डीपमाइंड के डायरेक्टर डॉ. निकोलस हीस और एडब्ल्यूएस की मौना नीलकंठ जैसे ग्लोबल एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका मिलेगा। कई सालों बाद 'टेककृति ग्रैंड प्रिक्स' की वापसी प्रीत मेहता ने बताया कि,रफ्तार के शौकीनों के लिए इस बार 'टेककृति ग्रैंड प्रिक्स' (TGP) प्रतियोगिता को फिर से शुरू किया गया है। यह एक हाई-स्पीड रिमोट कंट्रोल (RC) रेसिंग प्रतियोगिता है। प्रतिभागी अपनी बनाई हुई गाड़ियां लेकर आईआईटी कानपुर आएंगे, जहां उनके द्वारा डिजाइन की गई कारों की स्पीड, कंट्रोल और कठिन रास्तों पर उनके प्रदर्शन की जांच की जाएगी। इसके अलावा भारी भरकम रोबोट्स के बीच होने वाली 'रोबो वॉर्स' भी इस फेस्ट का प्रमुख आकर्षण रहेगी, जिसमें 5 से 30 किलो तक की श्रेणियों में रोबोट अपनी ताकत दिखाएंगे। हेल्थकेयर और स्टार्टअप्स पर चर्चा तकनीक के साथ-साथ स्वास्थ्य और स्टार्टअप्स के लिए भी खास समिट रखी गई हैं। मेड-टेक समिट में एमआईटी के पूर्व चांसलर डॉ. एरिक ग्रिम्सन और डॉ. राजीव छिब्बर जैसे विशेषज्ञ बताएंगे कि कैसे नई तकनीक से इलाज को सस्ता और आसान बनाया जा सकता है। वहीं बिजनेस जगत की बारीकियां समझाने के लिए स्टार्टअप फाउंडर डॉ. जगदीश थम्पी और अजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। इन श्रेणियों में होंगे मुकाबले फेस्ट के दौरान रोबोगेम्स, टेक-ऑफ, सॉफ्टवेयर कॉर्नर, फिनटेक, मंदाकिनी और मॉडल यूनाइटेड नेशन जैसी बास्केट्स के तहत दर्जनों प्रतियोगिताएं होंगी। साइबर सिक्योरिटी के लिए एनपीसीआई के साथ मिलकर हैकाथॉन का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छात्र डिजिटल सुरक्षा के लिए नए समाधान तलाशेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में टूर बुकिंग के नाम पर 12 लाख ठगे:एक आरोपी गिरफ्तार, सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम और यूरोप की करता था बुकिंग
    Next Article
    लखनऊ में रेलकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता बैठक का आयोजन:टाइफाइड और गर्मी की बीमारियों से बचाव पर दी गई जानकारी, डॉक्टरों ने साफ-सफाई और सही खानपान पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment