Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईएमएसईसी में तीन दिवसीय टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव:रक्षा क्षेत्र में स्टार्टअप की संभावनाएं, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव ‘टेकउड़ान-2026: इनोवेशन टू स्टार्टअप’ का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जेनेसिस-आईएमएसईसी टेक्निकल सोसाइटी की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के इनोवेशंस फॉर डिफेंस एक्सीलेंस के प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. दयानंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की रक्षा जरूरतों के अनुरूप नई तकनीक विकसित करने और रक्षा क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के निदेशक प्रो. डॉ. अनिल के. अहलावत ने अनुसंधान और रचनात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया। टीआईएफ-आईएमएसईसी के मुख्य मेंटर डॉ. विकास गोयल ने इन्क्यूबेशन इकोसिस्टम की जानकारी दी। डॉ. वीके अरोड़ा और महेंद्र कुमार गुप्ता ने स्टार्टअप योजनाओं और प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्र का 15 किमी रोड शो:प्रतापगढ़ के अगई सीमा से लालगंज चौराहे तक सजाया, जनसभा भी करेंगी
    Next Article
    आगरा में आचार्यश्री के मंगल प्रवेश की तैयारी:24 अक्टूबर को शाम 4 बजे होगा आचार्यश्री ससंघ का भव्य स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment