Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्र का 15 किमी रोड शो:प्रतापगढ़ के अगई सीमा से लालगंज चौराहे तक सजाया, जनसभा भी करेंगी

    5 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ शनिवार को पहली बार अपने गृह विधानसभा प्रतापगढ़ के रामपुर खास पहुंचेंगी। उनके स्वागत के लिए अगई सीमा से लालगंज चौराहे तक 15 किलोमीटर खास तैयारियां की गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों को झंडों, बैनरों और कटआउट से सजाया है। आराधना मिश्रा शनिवार सुबह 11.30 बजे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता (पिता) प्रमोद तिवारी के साथ पहुंचेंगी। यहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। दोपहर 1 बजे लालगंज चौक पर जनसभा का भी आयोजन है। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। घुइसरनाथ धाम में करेंगी दर्शन आराधना शाम करीब 5 बजे को बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन करेंगी। इसके बाद वह संग्रामगढ़ में रात रुकेंगी। स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों में सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, अमित मिश्रा पंकज, संतोष द्विवेदी, अशोक मिश्रा बबलू, केडी मिश्रा, लालजी यादव और दृगपाल यादव समेत अन्य कार्यकर्ता जुटे हैं। 52 साल की आराधना मिश्रा लगातार तीसरी बार विधायक कांग्रेस नेतृत्व ने आराधना मिश्रा 'मोना' को 2 अक्टूबर को यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। 52 साल की आराधना प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से लगातार तीसरी बार विधायक हैं। यूपी में विधानमंडल की नेता भी हैं। वह दो दशक से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय हैं और प्रियंका गांधी वाड्रा की करीबी हैं। मोना के पिता प्रमोद तिवारी इस समय राजस्थान से राज्यसभा सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता हैं। प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से 9 बार विधायक और यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे। उनके सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी अच्छे संबंध हैं। खासियत और उपलब्धि क्या है? -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी:घी-गुड़ खाने के बाद उल्टियां हुईं, गाजीपुर से लखनऊ मेदांता लाकर भर्ती कराया गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार शाम उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें गाजीपुर से एंबुलेंस से लाकर लखनऊ मेदांता में गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 35 मरीजों की जांच हुई:शिविर में निशुल्क दवाएं बांटी गईं, साफ-सफाई और संतुलित खानपान पर जोर
    Next Article
    आईएमएसईसी में तीन दिवसीय टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव:रक्षा क्षेत्र में स्टार्टअप की संभावनाएं, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment