Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईजी सोमेन वर्मा ने किया सुलतानपुर का दौरा:बोले- मल्टीपल लेयर इंटेलिजेंस और ग्राउंड नेटवर्क पर बेहतरीन काम कर रही टीम

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सोमेन वर्मा ने बुधवार को सुलतानपुर जिले का दौरा किया। अयोध्या आईजी का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला जिला दौरा था। पुलिस लाइन पहुंचने पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारू निगम और अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आईजी वर्मा ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने पुलिस की आगामी प्राथमिकताओं को साझा किया। वर्मा ने बताया कि सुलतानपुर से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और यहां दोबारा आकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने जिले की कार्यप्रणाली की सराहना भी की। दौरे का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों, विशेषकर होली और रमजान, के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समीक्षा करना था। आईजी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा निर्धारित 10 प्राथमिकताओं पर सख्ती से काम किया जाएगा, जिनमें अपराध नियंत्रण सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले में महिला पुलिस अधिकारियों (पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर) के नेतृत्व में हो रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। आईजी वर्मा ने कहा कि वर्तमान अधिकारी और उनकी टीमें मल्टीपल लेयर इंटेलिजेंस और ग्राउंड नेटवर्क पर बेहतरीन काम कर रही हैं। आईजी ने स्पष्ट किया कि पुलिस लगातार आपराधिक नेटवर्कों को ध्वस्त करने में जुटी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जिले में अपराध के ग्राफ में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेई की पिटाई मामले में लाइनमैन बर्खास्त, पत्नी पर FIR:बलरामपुर में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8 मैच; न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा:श्रीलंका के वेल्लालागे ने डेरिल मिचेल को बोल्ड किया, महीश तीक्षणा को 3 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment