Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेई की पिटाई मामले में लाइनमैन बर्खास्त, पत्नी पर FIR:बलरामपुर में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी

    8 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान जूनियर इंजीनियर (जेई) से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक लाइनमैन की पत्नी ने जेई के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकासखंड हरैया सतघरवा के पंचायत भवन चौधरीडीह में अवर अभियंता अजीत सिंह के साथ मारपीट की घटना दिखाई गई थी। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल तथ्यात्मक जांच शुरू की। मुख्य अभियंता ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लाइनमैन रामरंग को सेवा से बर्खास्त कर दिया। घटना 23 फरवरी को हरैया सतघरवा के चौधरीडीह पंचायत भवन में हुई। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हरैया सतघरवा में तैनात अवर अभियंता अजीत सिंह को चुनाव आयोग द्वारा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी के रूप में ड्यूटी पर लगाया गया था। जेई अजीत सिंह के मुताबिक, शाम करीब 4:40 बजे लाइनमैन रामरंग उर्फ मिश्रीलाल की पत्नी कमरे में पहुंचीं और उनके पति की उपस्थिति भेजने को लेकर विवाद करने लगीं। कॉलर पकड़कर मारपीट का आरोप जेई का आरोप है कि जब उन्होंने बताया कि वह निर्वाचन रजिस्टर का कार्य कर रहे हैं, तो महिला ने उनका कॉलर पकड़ लिया और मुक्कों व दांतों से हमला किया। उन्होंने मारपीट में चोट लगने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की भी शिकायत की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में महिला को जेई के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने जेई की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्य के दौरान हुई इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। जांच में सामने आई विभागीय लापरवाही जांच के दौरान पाया गया कि घटना की पृष्ठभूमि में लाइनमैन रामरंग उर्फ मिश्रीलाल की विभागीय कार्यों में लगातार लापरवाही प्रमुख कारण रही। महमूदनगर फीडर पर तैनात रामरंग अक्सर बिना सूचना के अनुपस्थित रहते थे। ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत अपेक्षित कार्य पूर्ण नहीं कर रहे थे। इससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा था। सेवा से बर्खास्त, पत्नी पर मुकदमा दर्ज मुख्य अभियंता ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लाइनमैन रामरंग को सेवा से बर्खास्त कर दिया। वहीं, अवर अभियंता अजीत सिंह के साथ मारपीट करने के आरोप में रामरंग की पत्नी सुमन के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में बाधा डालना और अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 तस्वीरों में देखिए तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन:DFO ईशा तिवारी ने टीम को लीड किया, ACP भीड़ को संभालते रहे
    Next Article
    आईजी सोमेन वर्मा ने किया सुलतानपुर का दौरा:बोले- मल्टीपल लेयर इंटेलिजेंस और ग्राउंड नेटवर्क पर बेहतरीन काम कर रही टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment