Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में कुश्ती परंपरा को बचाने की उठी आवाज:भाजपा नेता ने पहलवान राज किशोर को दी श्रद्धांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि करें पहल

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के आदेडीह गांव में विजयादशमी पर भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह ने पहलवान स्वर्गीय राज किशोर सिंह के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से मिलकर कुश्ती परंपरा और पहलवानों को तैयार करने में राज किशोर सिंह के योगदान को याद किया। राज किशोर सिंह ने कई युवाओं को कुश्ती सिखाई थी, जिनमें जंगपाल सिंह ने 1972 में मऊ केसरी का खिताब जीता था। उनके अखाड़े से कई पहलवानों ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और सरकारी नौकरी भी पाई। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है, लेकिन पहलवानों को अब भी आधुनिक सुविधाओं, बेहतर ट्रेनिंग और संसाधनों का इंतजार है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों के विकास के लिए पहल करने की मांग की, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि संसाधन कम होने के बावजूद पुराने पहलवानों और उनके परिवारों का हौसला नहीं टूटा है। आज भी मिट्टी के अखाड़ों में बच्चों को कुश्ती सिखाई जा रही है। उन्होंने इस विरासत को बचाने और युवा पहलवानों को बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत बताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के बाल सुधार गृह से किशोर फरार:चैनल गेट खिसकाकर निकला, 3 कर्मचारियों पर FIR; रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर तलाश
    Next Article
    आज अखबार नहीं, बस्ती की कल की बड़ी खबरें पढ़िए:OP राजभर बोले- प्रदर्शन की आड़ में अराजकजा ठीक नहीं, महिला नेत्री की फेसबुक पोस्ट पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment