Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, गाजीपुर की कल की 5 बड़ी खबरें:रोहित यादव हत्याकांड का खुलासा, राजभर बोले- भारत में ‘वंदे मातरम्’ कहना पड़ेगा

    6 hours ago

    1

    0

    आज गाजीपुर में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- स्कूली छात्रों पर फायरिंग, एक घायल, बाइक सवार युवकों ने पीछा कर चलाई गोली गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे 15 अगस्त के स्कूल कार्यक्रम के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर गए स्कूली छात्रों पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में रोहित सिंह घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर उसे करीब सात किलोमीटर दूर पिहुली ले गए और एक बगीचे में मारपीट की। पुलिस ने एक राउंड फायरिंग की पुष्टि की है, लेकिन शुरुआती जांच में इसे छात्रों के बीच पुराने विवाद से जुड़ा मामला बताया है। पढ़ें पूरी खबर रोहित यादव हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंधों की रंजिश में हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार गाजीपुर में शादियाबाद थाना क्षेत्र में 30 जुलाई को मिले रोहित यादव के शव के मामले का पुलिस ने शनिवार शाम 6 बजे खुलासा किया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे अवैध संबंधों को लेकर बनी रंजिश सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर भारत में रहना है तो ‘वंदे मातरम्’ कहना पड़ेगा, मंत्री राजभर ने विरोध करने वालों को देश छोड़ने की दी नसीहत गाजीपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ऑडिटोरियम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा बयान दिया। मंत्री ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोगों को ‘वंदे मातरम्’ कहना पड़ेगा। उन्होंने इसका विरोध करने वालों को देश छोड़कर चले जाने की नसीहत भी दी। पढ़ें पूरी खबर 25 हजार रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने कामाख्या धाम मंदिर के पास से पकड़ा गहमर पुलिस ने 25 हजार रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कामाख्या धाम मंदिर के पास चेकिंग के दौरान की गई। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर शादी में बाधा डालने और 25,000 रुपए की मांग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर पूर्व सैनिकों ने निकाली 15 किमी बाइक तिरंगा यात्रा, जमानियां में देशभक्ति का संदेश गूंजा गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र में शनिवार शाम शौर्य सैनिक संगठन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने 15 किलोमीटर लंबी बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा हरपुर गांव से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए सोनहरियां वन में समाप्त हुई। प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुब्बा यादव के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी और सैन्य अधिकारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए पूर्व सैनिक जब बाइक पर निकले, तो पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा के दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से वातावरण गूंज उठा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में हरियाली तीज से अमरनाथ यात्रा तक धूम:मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, दिव्यांग से मारपीट का वीडियो वायरल; मंत्री ने फहराया तिरंगा
    Next Article
    कौशांबी में प्रतिबंधित पशु के 9 कटे सिर मिले:तालाब किनारे मिले अवशेष, हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment