Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में प्रतिबंधित पशु के 9 कटे सिर मिले:तालाब किनारे मिले अवशेष, हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया; पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तालाब के पास प्रतिबंधित पशु के 9 कटे हुए सिर मिलने से हड़कंप मच गया। अवशेष मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। तालाब किनारे मिले 9 कटे सिर, इलाके में मचा हड़कंप रविवार सुबह करारी चौराहे के पास स्थित एक तालाब के नजदीक लोगों ने प्रतिबंधित पशु के कटे हुए सिर देखे। एक साथ बड़ी संख्या में अवशेष मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को कब्जे में लिया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस आसपास के इलाके में भी जांच कर रही है। हिंदू संगठनों ने करारी थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एक दर्जन से अधिक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता करारी थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि इस तरह की घटना के जरिए क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। देर शाम तक भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने में मौजूद रहे और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग करते रहे। सीओ सदर समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के संभावित स्थानों और रास्तों की भी जानकारी जुटाई है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवशेष वहां किसने और कब फेंके। सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई घटना की खबर प्रतिबंधित पशु के कटे सिर मिलने की सूचना सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल गई। इसके बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, गाजीपुर की कल की 5 बड़ी खबरें:रोहित यादव हत्याकांड का खुलासा, राजभर बोले- भारत में ‘वंदे मातरम्’ कहना पड़ेगा
    Next Article
    इंजीनियर अशोक गवांडे हत्याकांड का खुलासा अबतक नहीं:10 महीने बाद भी हत्या की गुत्थी अनसुलझी, न हत्यारे मिले न हत्या की वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment