Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए रायबरेली की 5 बड़ी खबरें:जेल में कैदी भाइयों ने बहनों ने बांधी राखीं, डलमऊ घाट पर उमड़ी भीड़

    6 hours ago

    1

    0

    आज रायबरेली में अखबार नहीं आएगा। कल आपके शहर में कौन सी बड़ी खबरें रहीं, पढ़िए… रायबरेली जिला कारागार में इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आईं बहनों की सुविधा के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। जेल परिसर में पेयजल, जलपान और धूप से बचाव के लिए छाया की व्यवस्था की गई थी। उमस भरी गर्मी और भीड़भाड़ को देखते हुए एक मेडिकल कैंप भी लगाया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सीय सहायता मिल सके। डलमऊ गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रायबरेली के डलमऊ में श्रावण माह की रक्षाबंधन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। विभिन्न जनपदों और क्षेत्रों से आए भक्तों ने गंगा तट पर मन्नतें मांगी। इस दौरान घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। कस्बे में जगह-जगह हल्के जाम की स्थिति भी बनी, जिसे प्रशासन ने तुरंत नियंत्रित कर श्रद्धालुओं को राहत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर तीन सड़क हादसे, बुजुर्ग की मौत: दो घायल जिला अस्पताल रेफर रायबरेली के महराजगंज क्षेत्र में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में एक दृष्टिहीन व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर सिंथेटिक मिठाइयों के डर से नसीराबाद बाजार में सन्नाटा रक्षाबंधन पर नसीराबाद के मुख्य बाजार में मिठाइयों की बिक्री पर सिंथेटिक और मिलावटी मिठाइयों के डर का असर साफ दिखाई दिया। जहां हर साल खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ती थी, वहीं इस बार मिठाई की दुकानों पर अपेक्षाकृत सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, राखी की दुकानों पर खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर IDTR के 16 कर्मचारी 14 माह से वेतन विहीन रायबरेली के हरचंदपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) के 16 कर्मचारियों को पिछले 14 माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण इन कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे उन्हें परिवार का खर्च चलाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    BBAU का 11वां दीक्षांत समारोह:8,551 स्टूडेंट्स को मिलेगी उपाधि, 22 मेधावी मंच से होंगे सम्मानित
    Next Article
    शाहजहांपुर में चलती बस में बच्ची का हुआ जन्म:रक्षाबंधन मनाने बरेली से फर्रुखाबाद जा रही थी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment