Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में चलती बस में बच्ची का हुआ जन्म:रक्षाबंधन मनाने बरेली से फर्रुखाबाद जा रही थी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में 27 अगस्त को एक चलती रोडवेज बस में एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। महिला अपने पति और बच्चों के साथ बरेली से फर्रुखाबाद रक्षाबंधन मनाने जा रही थी। बस में मौजूद एक डॉक्टर और अन्य महिला यात्रियों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। बाद में जच्चा-बच्चा को मदनापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 28 अगस्त को मरीज़ की छुट्टी कर दी गयी और बस से मरीज को उतारकर सीएचसी तक लाने का वीडियो आज सामने आया है। फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के मथेनी चौराहा निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी गौरी और बच्चों के साथ बरेली में रहते हैं और आर्मी के जूते बनाने का काम करते हैं। 27 अगस्त को अनिल अपनी गर्भवती पत्नी के साथ रक्षाबंधन मनाने फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुए थे।परिवार बरेली सैटेलाइट बस अड्डे से औरैया डिपो की बस संख्या UP 79 T 4811 में सवार हुआ था।यह बस मुरादाबाद से बरेली होते हुए फर्रुखाबाद जा रही थी। कटरा से आगे मदनापुर रोड पर पहुंचते ही गौरी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए बस में मौजूद महिला यात्रियों और एक डॉक्टर ने तुरंत मदद की।बस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया,जहां गौरी ने एक बेटी को जन्म दिया।प्रसव के बाद बस को मदनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया और मां-बेटी को भर्ती कराया गया। सीएचसी में स्टाफ नर्स शालिनी गुप्ता ने महिला का उपचार किया और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की।चिकित्सकीय निगरानी के बाद 28 अगस्त को मां और नवजात बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अनिल कुमार ने बताया कि वे रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने परिवार के साथ फतेहगढ़ जा रहे थे। उनके साथ नौ वर्षीय बेटा अर्पित,तीन वर्षीय बेटी पारु और एक वर्षीय बेटा डुग्गू भी यात्रा कर रहे थे।उन्होंने यह भी बताया कि बस में जन्मी यह बच्ची उनकी चौथी संतान है।परिवार ने बस में मौजूद महिला यात्रियों और डॉक्टर का आभार व्यक्त किया है। मदनापुर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. गौरव भारती ने बताया कि महिला के बस में प्रसव होने की सूचना मिली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए रायबरेली की 5 बड़ी खबरें:जेल में कैदी भाइयों ने बहनों ने बांधी राखीं, डलमऊ घाट पर उमड़ी भीड़
    Next Article
    कानपुर में पशुबाड़े की छत ढही:मलबे में दबकर युवक की मौत,10 बकरियां घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment