Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए बहराइच की 3 बड़ी खबरें:भारत-नेपाल सीमा पर 50 लाख की स्मैक बरामद, हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार

    6 hours ago

    1

    0

    आज बहराइच में अखबार नहीं आएगा। कल आपके शहर की कौन सी बड़ी खबरें रहीं, नीचे पढ़िए… भारत-नेपाल सीमा पर 50 लाख की स्मैक बरामद, पुलिस-SSB ने तस्कर को दबोचा बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर गुरुवार देर रात पुलिस और एसएसबी की टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 50 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पढ़ें पूरी खबर… रास्ते के विवाद में ग्रामीण की हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र में दो दिन पहले रास्ते के विवाद को लेकर एक ग्रामीण की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक नंद कुमार पुत्र राम मनोरथ के साथ मारपीट के संबंध में थाना कोतवाली देहात में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि मारपीट के दौरान लाठी से गंभीर चोट लगने के कारण नंद कुमार की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर… बहराइच में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन:बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र बहराइच में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का यह प्रतीक पर्व घरों में सुबह से ही उत्साह लेकर आया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पर्व के चलते शहर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी काफी चहल-पहल देखी गई। मिठाई और राखी की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक के पैर कटे:गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पुलिस पहचान करने में जुटी
    Next Article
    गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने चलाया ई-रिक्शा:कार्यकर्ता के रिक्शे में बैठकर एक किमी तक गए, बोले- कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment