Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने चलाया ई-रिक्शा:कार्यकर्ता के रिक्शे में बैठकर एक किमी तक गए, बोले- कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने शुक्रवार देर शाम ई-रिक्शा चलाकर सुर्खियां बटोरीं। मनकापुर स्थित अपने आवास मनकापुर कोट पर उनसे मिलने पहुंचे ई-रिक्शा चालक सुनील कुमार वर्मा के रिक्शे को उन्होंने करीब एक किलोमीटर तक खुद चलाया। इस दौरान उन्होंने सुनील से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं भी सुनीं। ई-रिक्शा चलाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, कीर्तिवर्धन सिंह अपने आवास पर थे। इसी दौरान सुनील कुमार वर्मा उनसे मिलने ई-रिक्शा लेकर पहुंचे। मंत्री अपनी लग्जरी गाड़ी से उतरे और सुनील के ई-रिक्शे में बैठ गए। इसके बाद उन्होंने खुद रिक्शे की कमान संभाल ली। मनकापुर कोट से करीब एक किलोमीटर तक ई-रिक्शा चलाने के बाद वे वापस आवास पहुंचे। 4 तस्वीरें देखिए- फेसबुक पर लिखा- ई-रिक्शा चलाने का आनंद लिया कीर्तिवर्धन सिंह ने घटना की तस्वीरें और वीडियो फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा, "अपने आवास मनकापुर कोट के बाहर सुनील कुमार वर्मा से आत्मीय मुलाकात हुई। उनके ई-रिक्शे में स्वयं बैठकर चलाने का आनंद लिया और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।" मंत्री ने बताया कि सुनील सहित दोनों कार्यकर्ता उनसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनकी सबसे बड़ी पूंजी हैं और वे बड़ी उम्मीद लेकर उनके पास आते हैं।अ बोले- कार्यकर्ता की उम्मीद पूरी करने के लिए खुद चलाया कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा, "दोनों हमारे कार्यकर्ता हैं। पहले हमने ऑटो-टेंपो में बैठकर उसे चलाया, फिर हमने एक चार पहिया वाहन चलाया। वह हमारा कार्यकर्ता खरीदकर लाया था। कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। वह बहुत उम्मीद लेकर आते हैं कि मैं उनके वाहन में बैठूंगा, तो मैंने खुद उसे चलाया भी है।" कीर्तिवर्धन सिंह को पैराग्लाइडर समेत अलग-अलग वाहन चलाने का शौक भी बताया जाता है। ई-रिक्शा चलाने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी की चर्चा कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए बहराइच की 3 बड़ी खबरें:भारत-नेपाल सीमा पर 50 लाख की स्मैक बरामद, हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    हमीरपुर में राखी बंधवाने जा रहे युवक से मारपीट:बचाने पहुंची बहन पर भी हमला, युवती गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment