Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए गोंडा की 5 खबरें:DPO ने DPRO को गाली दीं, रक्षाबंधन पर एकलौते भाई की मौत, बहू ने सास-ससुर को पीटा

    7 hours ago

    1

    0

    आज गोंडा में नो पेपर डे है। ऐसे में आपके शहर में क्या-कुछ हुआ, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- DPO ने अफसर को गाली दी, बोले-30% कमीशन लेते हैं गोंडा में एक अफसर ने दूसरे अफसर को फोन पर गाली दे दी। गाली देने वाले अफसर शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 4 बार दूसरे अफसर को अपशब्द कहे। गाली देने वाले अफसर और शिकायतकर्ता की बातचीत का 2 मिनट 23 सेकंड का ऑडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर रक्षाबंधन के दिन इकलौते बेटे की डूबने से मौत धानेपुर में रक्षाबंधन की खुशियों से पहले ही एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां 10 वर्षीय जिगर तिवारी की मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया।बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रही मां को जब उसकी मौत की खबर मिली तो वह बेसुध हो गई। पढ़ें पूरी खबर 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार वजीरगंज थाना क्षेत्र में 15 साल किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने आरोपी अनुभव तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, किशोरी एक निमंत्रण में गई थी। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर अनुभव तिवारी ने उसे फोन करके बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। पढ़ें पूरी खबर कंगना के समर्थन में आए BJP विधायक प्रतीक भूषण सिंह बोले- त्योहारों का मजाक किसी को पसंद नहीं गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने राखी के एक विज्ञापन को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान का समर्थन किया है। शुक्रवार सुबह गोंडा स्थित अपने गोनर्द कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता की प्रतिक्रिया और फीडबैक को स्वीकार किया जाना चाहिए। हर नैरेटिव से लड़ना जरूरी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर वजीरगंज में बहू-बेटे ने सास-ससुर को पीटा वजीरगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते बहू और बेटे ने मिलकर सास-ससुर के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर बहू और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बंधवा निवासिनी कुसुम वर्मा पत्नी घनश्याम वर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उनकी बहू सुनीता ने बेटे अशोक वर्मा के साथ मिलकर उन्हें और उनके पति घनश्याम वर्मा को अपशब्द कहे। इसके बाद दोनों ने मुक्का-थप्पड़ से मारपीट की और दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए अंबेडकरनगर की 5 खबरें:मंत्री OP राजभर ने रोडवेज बस में सफर किया, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
    Next Article
    सीतापुर में घाघरा-शारदा का जलस्तर घटा, कटान तेज:तीन बीघा फसल नदी में समाई, 2 घर खतरे में, 60 परिवार विस्थापित, प्रशासन ने दवाएं बांटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment