Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए अंबेडकरनगर की 5 खबरें:मंत्री OP राजभर ने रोडवेज बस में सफर किया, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

    6 hours ago

    1

    0

    आज अंबेडकरनगर में अखबार नहीं आएगा। कल आपके शहर की कौन सी बड़ी खबरें रहीं, नीचे पढ़िए… मंत्री OP राजभर ने रोडवेज बस में सफर किया, मुफ्त यात्रा योजना की हकीकत परखी उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सरकारी योजनाओं के जमीनी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को अनोखा तरीका अपनाया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर करीब 11 बजे अम्बेडकरनगर से 47 किमी दूर अतरौलिया तक रोडवेज बस में आम यात्रियों के साथ सफर करते हुए दिखाई दिए। उनका उद्देश्य 'अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति यात्रा योजना' की स्थिति का आकलन करना था। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर महिलाओं को दी जा रही मुफ्त यात्रा सुविधा को लेकर मंत्री ने महिला यात्रियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें योजना का लाभ आसानी से मिल रहा है, बस में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही और रोडवेज कर्मियों द्वारा सरकारी आदेशों का सही ढंग से पालन किया जा रहा है या नहीं। पढ़ें पूरी खबर… 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, चोरी के जेवर और नकदी बरामद जैतपुर थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के सोने के जेवर, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त की शाम जैतपुर थाना पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब 6:02 बजे ग्राम जैतपुर स्थित लल्ला सिंह की बाग के पास पुलिस टीम का एक वांछित बदमाश से सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर… एसपी ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी अंबेडकरनगर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का रंग नजर आया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। एसपी प्राची सिंह ने कर्तव्य के चलते अपने घर-परिवार से दूर रहकर जनसेवा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पर्व मनाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पढ़ें पूरी खबर… स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिले में अभी तक कोई मामला नहीं प्रदेश के कई जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद अंबेडकरनगर का स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। हालांकि, जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में आने वाले मरीजों की निगरानी बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) प्रमोद कुमार ने बताया कि बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस संबंधी दिक्कतों वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसे मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षणों वाले मरीजों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… युवक का शव तालाब में मिला अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर जमूरखा गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव तालाब में मिला। युवक सुबह दौड़ने के लिए घर से निकला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रतापपुर जमूरखा निवासी पवन कुमार (24) पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। पवन शुक्रवार सुबह दौड़ने के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उनकी मोटरसाइकिल गांव के एक तालाब से लगभग 500 मीटर दूर मिली। मोटरसाइकिल मिलने के बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और तालाब में तलाश जारी रखी। इसी दौरान उन्हें तालाब में पवन का शव दिखाई दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में राखी बंधवाने जा रहे युवक से मारपीट:बचाने पहुंची बहन पर भी हमला, युवती गंभीर घायल
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए गोंडा की 5 खबरें:DPO ने DPRO को गाली दीं, रक्षाबंधन पर एकलौते भाई की मौत, बहू ने सास-ससुर को पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment