Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज जेल से बाहर आएगा रामपाल, रिहाई प्रक्रिया शुरू:हिसार कोर्ट में 2 मर्डर केस में ₹5-5 लाख के बेलबॉन्ड जमा कराए; सोनीपत जाने की चर्चा

    5 hours ago

    2

    0

    हरियाणा के हिसार के सतलोक आश्रम प्रकरण में उम्रकैद की सजा काट रहा रामपाल आज जेल से बाहर आ सकता है। हत्या के 2 मामलों में कोर्ट के आदेश के बाद 5-5 लाख रुपए के बेल बॉन्ड जमा करा दिए गए हैं। इसके बाद उसकी रिहाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, देशद्रोह से जुड़े एक मामले में जमानत मिलने के बाद रामपाल की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हुआ। कोर्ट में सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और संबंधित दस्तावेज जेल प्रशासन तक पहुंच चुके हैं। चर्चा है कि रामपाल यहां से सीधे सोनीपत आश्रम जा सकता है। इसे देखते हुए कई नाकों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बता दें कि सतलोक आश्रम मामले में लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने रामपाल को दोषी ठहराया था। इस केस में करीब 425 गवाह बनाए गए थे, जिनमें से 58 की गवाही अहम रही। कोर्ट ने सुनवाई के बाद हत्या सहित अन्य धाराओं में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। क्या है पूरा मामला 2014 में हिसार के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में पुलिस और रामपाल समर्थकों के बीच टकराव हुआ था। इस दौरान महिलाओं और बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसी मामले में रामपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब देशद्रोह के मामले में जमानत मिलने और बेल बॉन्ड जमा होने के बाद उसकी रिहाई संभव हो गई है। हालांकि, प्रशासन उसकी रिहाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्क नजर आ रहा है। जेल में कैदी नंबर 1005 की पहचान जेल में रामपाल की पहचान कैदी नंबर 1005 के रूप में है। वह जेल में एक स्पेशल बैरक में रहता है। अधिकतर समय लाइब्रेरी में आध्यात्मिक किताबें पढ़कर गुजारता है। खास बात है कि वह जेल में अन्य कैदियों की मदद करता है। जो कैदी उससे मदद की गुहार लगाता है, वह अपनी लीगल टीम से उनकी कानूनी मदद करता है। अब तक वह हत्या के 4 से 5 मामलों में बंद कैदियों की मदद कर कर चुका है। उसके अनुयायी उसकी रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हालांकि अब जमानत की खबर अनुनायियों की लगी तो एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में जेल के बाहर जुटना शुरू हो गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- बीमारू राज्यों से बाहर आया यूपी:लखनऊ में बोले- पहले 17 मेडिकल कॉलेज थे, हमने 81 किए; 2 एम्स दिए
    Next Article
    सीलिंग कार्रवाई केबाद बेरंग अंदाज में खुला सेंट्रल मार्केट:व्यापारियों में अभी भी असमंजस की स्थिति बरकरार, कॉर्मशियल बाजार में भी नहीं पहुंचे ग्राहक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment