Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र:पुलिस ने कंटीले तार लगाए, बैरिकेडिंग, वाटर कैनन तैनात; JSSC-CGL रद्द करने और CBI जांच की मांग

    6 hours ago

    2

    0

    झारखंड में PSC-SSC में धांधली को लेकर छात्रों का 17 दिन से प्रदर्शन जारी है। छात्र आज रांची के मोरहाबादी मैदान से विधानसभा घेराव करेंगे। देर रात से ही करीब 5000 से ज्यादा छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पहुंचे हैं। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं। पुलिस ने BNS की धारा 163 लागू कर दी है। तीन लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है। छात्रों के प्रदर्शन स्थल से लेकर जगह-जगह पर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। विधानसभा के मेन गेट पर बैरिकेडिंग की गई है। परिसर के 2 किमी के दायरे में वाटर कैनन की गाड़ियां खड़ी हैं। दूसरे जिलों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है। छात्र आंदोलन से जुड़ी फोटोज JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच पर नहीं बनी सहमति रविवार को छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक हुई। सरकार ने दावा किया कि छात्रों की करीब 98% मांगें मान ली गई हैं। सरकार ने JPSC-PT परीक्षा रद्द करने पर सहमति जता दी है। वहीं, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच कराने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। आयोग के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दिया इसी बीच JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव भी सामने आया है। आयोग के तीन सदस्यों-अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया, जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। इससे पहले 22 जुलाई को JPSC के चेयरपर्सन एल. खियांग्ते भी इस्तीफा दे चुके थे। फिलहाल, JPSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों की CID जांच कर रही है। इसी सिलसिले में आयोग के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। अब 10 अगस्त को डॉ. अजीता भट्टाचार्य से पूछताछ होनी है। विधानसभा घेराव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    130 कलाकारों ने बनाई स्वतंत्रता दिवस की इन्विटेशन किट:इसमें MP-छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र की लोककला शामिल; 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में होगा डिनर
    Next Article
    ‘लड़की छोटे कपड़े पहनती है’ वाले बयान पर विवाद:खाप मेंबर बोला-पिता के पीछे दोनों तरफ पैर करके बैठती हैं; इन्फ्लुएंसर बोलीं-हरियाणा को अफगानिस्तान बना रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment