Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद:भदोही में बारिश के चलते डीएम का निर्देश, शिक्षक जाएंगे विद्यालय

    4 hours ago

    1

    0

    भदोही में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देश पर 19 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। जिले में सोमवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार रात और बुधवार सुबह तक जारी रही। लगातार बारिश के चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। हालांकि विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों और शिक्षिकाओं को अपने विद्यालयों में उपस्थित रहना होगा। सरकारी से निजी स्कूल तक सभी पर लागू होगा आदेश जिलाधिकारी की अनुमति के बाद बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से संचालित सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए 19 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। यानी जिले में संचालित सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय इस आदेश के दायरे में रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी और संभावित जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों को घर पर सुरक्षित रहने की सलाह दी है। शिक्षकों की छुट्टी नहीं, स्कूल में रहना होगा जरूरी विद्यालय बंद रहने के बावजूद शिक्षकों और शिक्षिकाओं को अवकाश नहीं दिया गया है। सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे और आवश्यक विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिले में बारिश और मौसम की स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। फिलहाल 19 अगस्त को ही विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह से छाए बादल, बारिश की संभावना:उमस बरकरार, 22 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 अगस्त को:एलएलबी, एलएलएम, एमएड पाठ्यक्रमों के लिए होगी आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment