Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से छाए बादल, बारिश की संभावना:उमस बरकरार, 22 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सामान्य से तेज हवा चल रही है, लेकिन उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाओं के साथ एक-दो बार बारिश होने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 22 अगस्त तक आगरा में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान गरज के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। 23 अगस्त से मौसम के खुलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बुधवार सुबह से छाए हैं बादल बुधवार सुबह से ही शहर में बादलों का डेरा है। हवा की रफ्तार सामान्य से अधिक बनी हुई है। इसके बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस महसूस हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 अगस्त तक बादलों की लुका-छुपी चलती रहेगी। गरज के साथ बूंदाबांदी या बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि 23 अगस्त को मौसम खुलने के आसार हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार के मुकाबले तापमान में गिरावट मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सोमवार को उमस अधिक रहने से लोग परेशान रहे। मानसून में सामान्य से 1% कम बारिश आगरा में इस मानसून अब तक सामान्य से करीब 1% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अवधि में अब तक 360.3 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 354.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। यानी कुल बारिश सामान्य से 5.4 मिलीमीटर कम रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनकपुर स्टेडियम की महिला कोच का आरोप:खिलाड़ियों ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, सोशल मीडिया पर वायरल
    Next Article
    आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद:भदोही में बारिश के चलते डीएम का निर्देश, शिक्षक जाएंगे विद्यालय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment