Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज औधोगिक क्षेत्र मे बिजली कटौती:कानपुर केस्को करायेगा LT लाइन मरम्मत और तारों के पास पेंड़ छटाई का कार्य, 8 घंटे तक रहेगा शटडाउन

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए आज छुट्टी के दिन बिजली विभाग की ओर से LT एबीसी लाइन लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे से लेकर 8 घंटे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान कई औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में 125 बी औद्योगिक क्षेत्र और गंभीरपुर गांव के आसपास सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली कटौती रहेगी। वहीं 125 बी औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगभग 8 घंटे का शटडाउन रहेगा। इसी तरह विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र में भी अलग-अलग फीडरों पर चरणबद्ध तरीके से बिजली बंद रहेगी। यहां सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक, दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक तथा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। नवाबगंज, रहना मार्केट और विष्णुपुरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को अन्य स्रोतों से बिजली आपूर्ति देने की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। इसके अलावा सिविल लाइंस, ग्रीन पार्क और गोपाल बिहार के आसपास बिजली के तारों के पास पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 50 कर्मचारी करेंगे कार्य बिजली विभाग के अनुसार इन कार्यों को पूरा करने के लिए करीब 50 से अधिक कर्मचारी लगाए गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलदेव में प्रिया-प्रियतम ब्याहुला उत्सव की शाही बारात निकली:अग्रवाल समाज संगठन ने निकाली भव्य शोभायात्रा
    Next Article
    ई-रिक्शा और ऑटो को 31 मार्च तक कलर QR लगवाएं:कानपुर में 9 मार्च से बिना बीमा और फिटनेस वाले वाहन होंगे सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment