Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलदेव में प्रिया-प्रियतम ब्याहुला उत्सव की शाही बारात निकली:अग्रवाल समाज संगठन ने निकाली भव्य शोभायात्रा

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के बलदेव में अग्रवाल समाज संगठन ने प्रिया-प्रियतम ब्याहुला उत्सव के तहत एक शाही बारात और शोभायात्रा निकाली। यह आयोजन धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें पूरा बलदेव क्षेत्र 'राधे-राधे' के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय संत बालयोगी महाराज और आयोजन समिति के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने किया। शाही बारात में हाथी, घोड़े और ऊंट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान, आधा दर्जन सजी-धजी बग्गियों पर विभिन्न प्रख्यात साधु-संत सवार होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की एक मनोहारी झांकी भी शामिल थी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मार्गों पर उमड़ पड़े। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर महिलाएं और पुरुष भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय और ठंडाई की व्यवस्था भी की गई थी। संत बालयोगी महाराज ने इस आयोजन को गौरवशाली बताया और कहा कि ऐसे पावन आयोजनों में वही लोग शामिल हो पाते हैं, जिन पर भगवान की विशेष कृपा होती है। उन्होंने बलदेव के लोगों द्वारा किए गए सुंदर आयोजन की सराहना भी की। शोभायात्रा में संत महामंडलेश्वर नीलगिरी महाराज, संत फूलडोल महाराज और संत सुंदर दास महाराज सहित लगभग एक दर्जन साधु-संतों ने भाग लिया। इस अवसर पर भजन गायक घनश्याम वैष्णव ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस कार्यक्रम में उमेश अग्रवाल, विमलेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रीना अग्रवाल, सुनील गर्ग, पूनम गर्ग, जितेंद्र गर्ग, स्नेह गर्ग, डॉ. जगदीश पाठक, पवन गोयल, दिनेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, राकेश गर्ग, हरिओम अग्रवाल, विनोद कुमार, विजय अग्रवाल, मुरारी लाल, झम्मन तेहरिया, देवकी नंदन गर्ग, छैल बिहारी, ललित मित्तल, स्नेह पाठक, गीता रावत, खुशी पाठक, गिरधारी अग्रवाल, मनोज बंसल, दिलीप शर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, भानु गर्ग, कन्हैया अग्रवाल और गुड्डू अग्रवाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजीव अग्रवाल और पवन गोयल ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने दिव्यांग युवती को IAS बनने की प्रेरणा दी:ब्लाइंड कमिश्नर की फोटो दिखकर बोले- ये IAS बन सकते हैं, तो तुम क्यों नहीं; मन लगाकर पढ़ो
    Next Article
    आज औधोगिक क्षेत्र मे बिजली कटौती:कानपुर केस्को करायेगा LT लाइन मरम्मत और तारों के पास पेंड़ छटाई का कार्य, 8 घंटे तक रहेगा शटडाउन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment