Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बुजुर्ग से झपटमारी:बैंक से पेंशन लेकर लौट रहे थे, 1.20 लाख रुपए लूटे; बाइक सवार बदमाश फरार

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात सामने आई है। कुर्सी रोड स्थित मिश्रपुर शिवपुरी कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से पेंशन निकालकर लौट रहे बुजुर्ग से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब 1.20 लाख रुपए थे। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शिव पूरी कॉलोनी गुडंबा निवासी राम सागर यादव के बेटे राम मूरत यादव ने बताया उनके पिता सरकारी विभाग से रिटायर हैं। 11 मार्च को वह मोपेड से भूतनाथ मार्केट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पेंशन के 1.20 लाख रुपए निकालकर लौट रहे थे। रुपयों से भरा बैग हाथ में लिया था दोपहर में कॉलोनी पहुंचने पर वह एक जनरल मर्चेंट की दुकान पर सामान लेने के लिए रुके। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेज रफ्तार से भाग निकले। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा भी किया लेकिन कुछ दूरी पर बदमाश ओझल हो गए। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। अगले दिन परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया बदमाशों की तलाश में इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस शिवपुरी कॉलोनी और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में खत्म होगा तारों का जंजाल, नगर-निगम का प्लान:इंटरनेट और डिश टीवी के तार होंगे अंडरग्राउंड, फर्स्ट फेज में लहुराबीर से मैदागिन रुट पर होगा काम
    Next Article
    आज से पुलिस उप निरीक्षक भर्ती एग्जाम:सहारनपुर के 25 केंद्रों पर 4 पालियों में करीब 40 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment