Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज ताजमहोत्सव में होगी कृष्ण भक्ति:संगीत और भक्ति का दिखेगा अनोखा संगम, माधवाज बैंड संग सजेगी शाम

    1 hour ago

    1

    0

    ताजनगरी में चल रहे ताज महोत्सव में आज माहौल पूरी तरह भक्तिमय होने वाला है। प्रसिद्ध माधवस बैंड की प्रस्तुति दर्शकों को श्रीकृष्ण भक्ति में सराबोर कर देगी। ताज महोत्सव में आज संगीत और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। मशहूर भक्ति संगीत समूह माधवस बैंड अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को श्रीकृष्ण की भक्ति में डुबो देगा। जैसे ही मंच पर माधवस बैंड की एंट्री होगी, पूरा पंडाल भजनों और भक्ति गीतों से गूंज उठेगा। माधवस बैंड अपने कृष्ण भक्ति गीतों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। उनकी प्रस्तुतियां युवाओं के बीच खासा आकर्षण का केंद्र रहती हैं, जहां आधुनिक संगीत के साथ पारंपरिक भक्ति का सुंदर मेल देखने को मिलता है। ऐसे में उनकी प्रस्तुति को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव में लगी फूड स्टॉल्स, ज्वेलरी, वुडन आर्ट, क्रॉकरी सहित कई स्टॉल्स भी लोगों को खूब लुभा रही हैं। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं बच्चों के लिए लगाए गए झूले और गेम्स भी खास आकर्षण बने हुए हैं। बच्चे इन झूलों और खेलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे मेले का माहौल उत्साह और रौनक से भरा हुआ है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोट बंदी के बाद अब वोट बंदी चाहती है भाजपा:अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, एसआईआर को लेकर कहा भाजपा की नियत ठीक नहीं
    Next Article
    सहारनपुर में छात्रों पर कई राउंड फायरिंग:देहरादून से लौट रहे थे, कार चला रहा छात्र हुआ घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment