Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में छात्रों पर कई राउंड फायरिंग:देहरादून से लौट रहे थे, कार चला रहा छात्र हुआ घायल

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के बड़गांव में देहरादून के एक कॉलेज से गांव लौट रहे तीन छात्रों की कार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार के आगे-पीछे के शीशे तोड़ दिए और कई राउंड फायरिंग की। गोली चलने से सर्विस रोड पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी छात्र को गोली नहीं लगी, हालांकि कार चला रहा युवक घायल हो गया। घटना मंगलवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी निवासी विक्रम सिंह का बेटा आर्यन देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ता है। वह अपने दोस्त योगेंद्र निवासी दल्हेड़ी और निखिल निवासी नन्हेड़ा के साथ कार से देहरादून से गांव लौट रहा था। कार पर लाठी-डंडों से भी हमला किया जब उनकी कार शिमलाना स्थित बिजलीघर के पास सर्विस रोड पर पहुंची, तभी पीछे से आई एक कार और बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कार को रोकने की कोशिश की और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में कार के आगे और पीछे के शीशे टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। कार चालक आर्यन ने किसी तरह वाहन को तेजी से आगे बढ़ाकर बिजलीघर के पास रोका। हमले में वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आर्यन से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि देहरादून से लौट रहे छात्रों की कार पर हमला हुआ है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज ताजमहोत्सव में होगी कृष्ण भक्ति:संगीत और भक्ति का दिखेगा अनोखा संगम, माधवाज बैंड संग सजेगी शाम
    Next Article
    मेरठ रोजगार मेला: 2006 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार:सांसद अरुण गोविल ने किया उद्घाटन, 1169 शॉर्टलिस्ट, 50 से अधिक कंपनियां शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment