Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम-अब्दुल्लाह से परिजनों ने की मुलाकात:तंजीन फातिमा और अदीब आजम बिना कुछ कहे घर लौटे

    17 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान से मिलने के लिए उनके परिजन रामपुर जिला कारागार पहुंचे। आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम ने जेल में करीब एक घंटे तक मुलाकात की। इस बार उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की, जो पिछली मुलाकातों से अलग रहा। मुलाकात के बाद जब तंजीन फातिमा और अदीब आजम जेल परिसर से बाहर निकले, तो उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। अदीब आजम की कार जेल के मुख्य द्वार के सामने तब तक खड़ी रही, जब तक दोनों बाहर नहीं आ गए। जेल से निकलते ही वे बिना रुके गाड़ी में बैठे और सीधे अपने आवास की ओर रवाना हो गए। गौरतलब है कि मोहम्मद आजम खान और अब्दुल्लाह आजम खान 17 नवंबर 2025 से जिला कारागार में बंद हैं। उन्हें दो पैन कार्ड मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सात-सात वर्ष की सजा और पचास-पचास हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। पिछली कई मुलाकातों के दौरान तंजीन फातिमा ने जेल प्रशासन पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध न कराने के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि आजम खान को उनकी उम्र और स्वास्थ्य के अनुसार उचित व्यवस्थाएं नहीं मिल रही हैं। हालांकि, इस बार न तो किसी आरोप का जिक्र हुआ और न ही किसी परेशानी का संकेत दिया गया। अचानक बदले इस रुख को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- बाबरी कयामत तक नहीं बनेगी, पल्लवी पटेल के बाल खींचे; दुल्हन ने जान दी, लड़की का नागिन बनने का ड्रामा
    Next Article
    संतकबीरनगर में युवक की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने पुरानी रंजिश में मारपीट कर हत्या करने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment