Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- बाबरी कयामत तक नहीं बनेगी, पल्लवी पटेल के बाल खींचे; दुल्हन ने जान दी, लड़की का नागिन बनने का ड्रामा

    16 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बाराबंकी में सीएम योगी के बयान को लेकर है। उन्होंने कहा-बाबरी ढांचा कयामत तक नहीं बनेगा। वहीं, दूसरी खबर मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश मिलने से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- योगी बोले- बाबरी ढांचा कयामत के दिन तक नहीं बनेगा; कायदे से रहना सीख लो बाराबंकी में योगी बोले- कयामत की रात कभी नहीं आएगी, इसलिए बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी संभव नहीं है। जो लोग कयामत के दिन का सपना देख रहे हैं, वे ऐसे ही सड़-गल जाएंगे। ऐसे लोगों से कहना चाहेंगे कि कयामत के दिन के लिए मत जियो। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। जो कानून तोड़ेगा, वो सीधे जहन्नुम में जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 2- मथुरा में पति-पत्नी, 3 बच्चों की लाश मिली; 3 जगह सुसाइड नोट मिले मथुरा में परिवार के 5 लोगों की लाश मिली। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। कमरे में बेड पर मां, एक बेटी और एक बेटा मिले जबकि दूसरी बेटी चारपाई पर पड़ी थी। पति का शव फर्श पर मिला। पुलिस को 3 सुसाइड नोट मिले हैं। मामले में पुलिस की 2 थ्योरी सामने आई हैं। एक वीडियो भी सामने आया जिसमें पति ने दुखों से परेशान होकर जान देने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें 3- विधानसभा में दो विधायकों के मोबाइल जब्त; स्कूटी से पहुंचे 90 साल के सपा विधायक विधानसभा में मंगलवार को दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। तभी 2 विधायकों के मोबाइल फोन बजने लगे। इस पर स्पीकर सतीश महाना भड़क गए। उन्होंने तुरंत सिक्योरिटी बुलाकर उनके मोबाइल लेने का निर्देश दिया। सपा के सबसे उम्रदराज विधायक आलम बदी एक स्कूटी पर पीछे बैठकर सदन पहुंचे। विधान परिषद में आरक्षण में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया। पूरी खबर पढ़ें 4- पल्लवी को बाल पकड़कर लखनऊ पुलिस ने गाड़ी में डाला; मार्च करते विधानसभा जा रही थीं लखनऊ में पुलिस और पल्लवी पटेल के बीच सोमवार को झड़प हो गई। बाल पकड़कर पुलिस ने गाड़ी में डाला। दरअसल, पल्लवी UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में सैकड़ों लोगों के साथ पैदल मार्च निकाल रही थीं। विधानसभा की ओर जाते वक्त पुलिस लाइन के पास कंटीली बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोका तो वह उस पर चढ़ने लगीं। फिर धरना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5- कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड में कारोबारी बोले- पुलिस कमिश्नर झूठ बोल रहे; योगी का आदेश- एक्शन लो कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को कुचलने के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। कारोबारी पिता केके मिश्रा मंगलवार को थाने पहुंचे। दावा किया कि हादसे के वक्त बेटा नहीं, बल्कि ड्राइवर लेम्बोर्गिनी कार चला रहा था। बेटा उस वक्त सो रहा था। पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि गाड़ी शिवम चला रहा था। इसलिए FIR में नाम जोड़ा गया है। योगी का आदेश- एक्शन लो। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- कौशाम्बी में शादी के दिन दुल्हन ने सुसाइड किया; मंगेतर सिपाही को प्रेमी ने धमकाया कौशांबी में सिरफिरे प्रेमी की धमकी से परेशान दुल्हन ने शादी के दिन जहर खाकर जान दे दी। प्रेमी कई दिनों से दुल्हन के सिपाही मंगेतर को वाट्सऐप पर मैसेज कर रहा था। साथ ही कॉल कर धमका भी रहा था। वह कहता था कि हम दोनों 6 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस लड़की से शादी मत करना। प्रेमी से दुल्हन का झगड़ा भी हुआ था। 10 फरवरी को युवती की शादी थी। पूरी खबर पढ़ें 7- लोकसभा में अखिलेश भाजपा सांसदों पर भड़के; बोले- आपने रामजी का अपमान किया लोकसभा में अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा- मनरेगा का नया नाम वीबीजी रामजी कर दिया है। अरुण गोविल की तरफ इशारा करते हुए पूछा- हमारे रामजी कहां हैं। लोकसभा में रामजी को सबसे पीछे बैठाया है। उन्हें नंबर 2 सीट पर बैठाना चाहिए। भाजपा ने कारसेवकों पर गोली चलवाने का मुद्दा उठाया तो उन्होंने कहा- जिन्होंने गोली चलवाई, वो राम मंदिर बनवा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- ASP अनुज चौधरी के खिलाफ FIR पर रोक; हाईकोर्ट का आदेश संभल हिंसा मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एएसपी अनुज चौधरी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को सीजेएम के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें चौधरी समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। 9 जनवरी को सीजेएम ने एफआईआर का आदेश दिया था। यूपी सरकार ने अनुज चौधरी की ओर से याचिका दायर की है। पूरी खबर पढ़ें 9- वाराणसी में बहन-भाई की होटल में मिली लाश; हैदराबाद से आए थे काशी हैदराबाद से काशी विश्वनाथ दर्शन करने आए भाई बहन की लाश शहर के एक होटल में लाश मिली है। घूमने के बाद मंगलवार को वे चेक-आउट करने वाले थे। दोपहर बाद जब बाहर नहीं आए तो स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। मोबाइल और एक्सटेंशन नंबर पर भी जवाब नहीं मिला तो पुलिस बुलाई गई। कमरे में दोनों पड़े थे। मुंह से झाग निकला था। दवाइयां और पानी टेबल पर था। पूरी खबर पढ़ें 10- UP की ट्रेनों में सुरक्षा से खिलवाड़ कर बेच रहे सीट; TTE खा रहे आधा पैसा UP की ट्रेनों में रिश्वत का सिस्टम अटेंडर्स पर शिफ्ट हो गया है। अटेंडर्स सुरक्षा से खिलवाड़ कर सीटों को किसी को भी बेच दे रहे हैं। न तो वे सीट देते वक्त यात्री की आईडी चेक कर रहे न कोई और पहचान मांग रहे। एक तय रकम लेकर वे AC कोच में सीट दे रहे। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि TTE इन आउससोर्स कर्मचारियों से पूरा खेल करा रहे और हिस्सा ले रहे। पूरी खबर पढ़ें 11- मुर्शिदाबाद जा रहे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता लखनऊ में रोके गए, अध्यक्ष हाउस अरेस्ट लखनऊ, गोंडा सहित कई जिलों से विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद को ढहाने निकले हैं। मंगलवार को गोंडा में 10 गाड़ियों से कार्यकर्ता रवाना हुए। लखनऊ में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस के रोके जाने पर भगवा झंडा, कुल्हाड़ी और फावड़ा लिए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष गोपाल राय पहले से ही हाउस अरेस्ट हैं। पूरी खबर पढ़ें 12- प्रयागराज में नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर की हॉस्टल में लाश मिली; 2 दिन पहले शादी से लौटा था प्रयागराज में वॉलीबॉल के नेशनल प्लेयर की डेडबॉडी हॉस्टल में मिली। वह अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहा था। मंगलवार सुबह जूनियर उसे बुलाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। भीतर झांक कर देखा तो प्रत्युष बेहोशी की हालत में पड़ा था। कोच और दोस्त उसको लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन बचाया नहीं जा सका। 2 दिन पहले शादी से लौटा था। पूरी खबर पढ़ें 13- 'द मणिपुर डायरी' के डायरेक्टर बोले- मैं आतंकवादी हूं क्या?; माघ मेला में ट्रेलर लॉन्चिंग की इजाजत नहीं माघ मेला में प्रशासन ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर लांच करने की अनुमति नहीं दी। प्रशासन ने कहा- भीड़ और सुरक्षा की वजह से नहीं इजाजत नहीं देंगे। फिल्म में महाकुंभ के दौरान वायरल गर्ल मोनालिसा लीड रोल में हैं। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्र ने कहा- मैं सीएम साहब से बात करूंगा। मैं क्या आतंकवादी हूं। मैं देश और सनातन के लिए काम कर रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- युवती बोली- वह सांप के साथ सोती; बिस्तर पर केंचुल रख गायब हुई औरैया में एक युवती ने दावा किया कि उसके सपने में सांप आता है और वह उसके साथ सोता है। इससे पहले युवती मंदिर से शेषनाग की मूर्ति लेकर आई थी। उसने अपने बिस्तर पर सांप की केंचुल भी रख दी थी। तीन दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दरअसल, घरवाले उसकी शादी कराना चाहते थे। शादी से बचने के लिए युवती ने यह पूरा ड्रामा किया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- यूपी विधानसभा में बजट पेश होगा 11 फरवरी को यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना प्रदेश का बजट पेश करेंगे। अनुमान है कि इस बार बजट का आकार 9 लाख करोड़ रुपए के आसपास होगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेवाड़ी में करंट लगने से कर्मचारी झुलसा:लाइन बदलने के लिए खंभे पर चढ़ा, अचानक बिजली आने से हादसा, फोरमैन पर भड़के लोग
    Next Article
    आजम-अब्दुल्लाह से परिजनों ने की मुलाकात:तंजीन फातिमा और अदीब आजम बिना कुछ कहे घर लौटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment