Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम खां की काली पट्टी वाली अपील पर भड़के मौलाना:ईद खुशी का दिन, इसे गम में तब्दील न करें, जेल में बंद सपा नेता के बयान पर तीखा पलटवार

    2 hours ago

    1

    0

    जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने मुसलमानों से अपील की है कि वे ईद के दिन काली पट्टी बांधें और ईरान के समर्थन में प्रदर्शन करें। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ईद खुशी का दिन है, गम मनाने का नहीं। रमजान का पूरा महीना इबादत में गुजरता है और उसके बाद मुबारकबाद देने का दिन आता है। किसी के कहने पर इसे गम में तब्दील करना समझदारी नहीं, बल्कि बेवकूफी भरा फैसला है। ईरान की कामयाबी के लिए सिर्फ दुआ करें मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं देश के तमाम मुसलमानों से अपील करता हूं कि वे किसी राजनीतिक व्यक्ति के बहकावे में न आएं। ईरान की कामयाबी के लिए सिर्फ दुआ करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इबादत के इस मुकद्दस दिन को सुरक्षित रखें और ऐसा कोई काम न करें जिससे ईद की बदनामी हो या टकराव की स्थिति पैदा हो। विवाद और टकराव से बचने की सलाह मौलाना ने बताया कि मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक ने जेल में आजम खां से मुलाकात की थी। वहां आजम खां ने पैगाम दिया था कि ईरान-अमेरिका तनाव के मद्देनजर मुसलमान काले कपड़े पहनें और नमाज के बाद प्रदर्शन करें। मौलाना ने इस पर एतराज जताते हुए कहा कि हरगिज ऐसा न करें जिससे कोई विवाद उत्पन्न हो। ईद के दिन अमन-चैन बनाए रखना बेहद जरूरी है। मस्जिद छोटी हो तो दो बार पढ़ें नमाज ईद की नमाज के प्रबंधन पर मौलाना ने कहा कि शहरों के मोहल्लों में मस्जिदें छोटी होती हैं, जिससे नमाजियों की भीड़ सड़कों और गलियों तक आ जाती है। ऐसी स्थिति में शरीयत ने व्यवस्था दी है कि इमाम बदलकर एक से ज्यादा बार (दो, तीन या चार बार) जमात की जा सकती है। मस्जिद के इमामों को चाहिए कि भीड़ अधिक होने पर दूसरी जमात का ऐलान करें ताकि आसानी से नमाज संपन्न हो सके और सड़क जाम जैसे विवादों से बचा जा सके। सरकारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील अंत में मौलाना ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि नमाज का बेहतर इंतजाम करें। देश के मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए किसी भी तरह के टकराव से बचें। साथ ही, हुकूमत द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें ताकि त्योहार का आनंद और पवित्रता बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ईद पर नमाजियों पर पुष्पवर्षा की मांग:सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने DM-SP-DIG को लिखा पत्र, कहा-हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएं
    Next Article
    पिटाई से पत्नी के नाक की हड्डी टूटी:पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो उसने पीटा, ADCP बोलीं- FIR में देरी पर कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment