Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ईद पर नमाजियों पर पुष्पवर्षा की मांग:सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने DM-SP-DIG को लिखा पत्र, कहा-हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएं

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने आगामी ईद-उल-फितर पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज को पत्र लिखा है। फिरोज खान, जो 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी के संभल जिलाध्यक्ष रहे। उन्होंने बुधवार को बताया कि उनकी इच्छा है कि कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों की तरह ईद-उल-फितर पर भी नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पिछले 15 दिनों से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से उनकी बातचीत चल रही थी। डीआईजी मुरादाबाद से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने यह मांग दोहराई। खान ने तर्क दिया कि 30 रोजे रखने के बाद मुसलमान देश में अमन-चैन की दुआ करने जाते हैं, इसलिए उन्हें भी यह सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है और ठेकेदार से भी बात हो गई है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार जामा मस्जिद और ईदगाह पर पुष्पवर्षा की अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने पिछले साल कांवड़ यात्रा पर फूल बरसाने का भी जिक्र किया। खान के अनुसार, 'सबका साथ-सबका विकास' का नारा तभी सफल होगा जब ईद के अवसर पर भी संभल में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी कांवड़ियों और अन्य कार्यक्रमों में पुष्पवर्षा में शामिल होते हैं, और अगर इस बार नमाजियों पर फूल बरसाए जाते हैं, तो इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। फिरोज खान पूर्व में चंदौसी में महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपटकर चर्चा में आए थे। वह कई वर्षों से संभल शहर के किसी प्रमुख चौराहे पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग कर रहे हैं, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ:उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय ने किया आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
    Next Article
    आजम खां की काली पट्टी वाली अपील पर भड़के मौलाना:ईद खुशी का दिन, इसे गम में तब्दील न करें, जेल में बंद सपा नेता के बयान पर तीखा पलटवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment