Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिटाई से पत्नी के नाक की हड्डी टूटी:पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो उसने पीटा, ADCP बोलीं- FIR में देरी पर कार्रवाई होगी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर अवैध संबंध का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना में महिला की नाक की हड्डी टूट गई है। वहीं, एडीसीपी ने एफआईआर दर्ज करने में देरी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है। सनिगवां निवासी पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उनके दो बेटे हैं। उनका आरोप है कि पति अरशद अंसारी का क्षेत्र की एक महिला के साथ अवैध संबंध है। जब पीड़िता इस संबंध का विरोध करती थी, तो पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। बीती 8 मार्च को पति महिला से फोन पर बात कर रहे थे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति ने कॉल काट दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा, "आज तुझे काटकर तेरी हत्या कर देंगे, आज ही सारा मामला खत्म हो जाएगा।" जब महिला ने 112 पर कॉल करने के लिए अपना मोबाइल निकाला, तो पति आग बबूला हो गया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला की नाक की हड्डी टूट गई। आरोपी पति ने उसे दीवार से लड़ाकर पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह महिला अपनी जान बचाकर कमरे में घुस गई और अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद आरोपी पति ने धमकी दी कि वह पेट्रोल लाकर उसे कमरे में जिंदा जला देगा। महिला ने कमरे में रखे अपनी देवरानी के मोबाइल से अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया और जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एडीसीपी अंजलि विश्कर्मा ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज करने में देरी करने वाले पुलिसकर्मियों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम खां की काली पट्टी वाली अपील पर भड़के मौलाना:ईद खुशी का दिन, इसे गम में तब्दील न करें, जेल में बंद सपा नेता के बयान पर तीखा पलटवार
    Next Article
    शर्ट उतारकर बुलेट पर कर रहे थे स्टंटबाजी, VIDEO वायरल:गोरखपुर में रील बना रहे टार्जन को पुलिस ने पकड़ा, बाइक सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment