Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम खां के मुकदमे में बचाव पक्ष की गवाही आज:रामपुर की MP-MLA स्पेशल कोर्ट में डूंगरपुर केस की सुनवाई

    54 minutes ago

    1

    0

    रामपुर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां से जुड़े चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में गुरुवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में सुनवाई होगी। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से अपनी सफाई में एक गवाह पेश किया जाएगा। अदालत में गवाह के बयान दर्ज होंगे। बचाव पक्ष की पेशी इस मुकदमे में पीड़ित पक्ष की गवाही और जिरह की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। इसके बाद अदालत ने बचाव पक्ष को सफाई पेश करने का अवसर दिया है। इससे पहले बचाव पक्ष की ओर से अनवर खां और कामरान समेत अन्य गवाहों को अदालत में पेश किया जा चुका है। गुरुवार को पेश होने वाले गवाह के बयान महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। 2016 में डूंगरपुर में हुई थी घटना दरअसल, डूंगरपुर प्रकरण वर्ष 2016 का है। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और मोहम्मद आजम खां कैबिनेट मंत्री थे। पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर में गरीबों के लिए आसरा आवास बनवाए गए थे। आरोप है कि आवास निर्माण के लिए वहां पहले से रह रहे लोगों के मकानों को जबरन खाली कराया गया था। इस दौरान मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ के आरोप भी लगाए गए थे। 2019 में दर्ज हुए थे मुकदमे उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वर्ष 2019 में पीड़ितों की ओर से गंज कोतवाली में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इन मुकदमों में शुरुआत में आजम खां नामजद नहीं थे। बाद में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आजम खां को भी आरोपित बनाया था। इस मामले में पूर्व CO आले हसन खां, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां और बरकत अली ठेकेदार समेत कई लोग आरोपित हैं। अदालत की कार्यवाही पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा, ठिठुरन बढ़ी:मॉर्निंग वॉक पर कम निकले लोग, मौसम वैज्ञानिक बोले- 1 सप्ताह में कोहरा और घना होगा
    Next Article
    हत्या के केस का खुलासा करने के अगले दिन ट्रांसफर:शाहजहांपुर की SP देहात मेरठ भेजी गईं, मिर्जापुर से आएंगे देवेंद्र सिंह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment