Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा, ठिठुरन बढ़ी:मॉर्निंग वॉक पर कम निकले लोग, मौसम वैज्ञानिक बोले- 1 सप्ताह में कोहरा और घना होगा

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में गुरुवार सुबह कोहरे से राहत मिली। आसमान साफ रहा और हल्की धूप भी निकली। लेकिन सर्द हवाओं के चलते गलन बनी रही। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शाम होते ही ठंड और बढ़ेगी। सुबह की ठिठुरन से मॉर्निंग वॉक पर कम निकले लोग रात का तापमान गिरने से सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। घरों में रजाई और कंबल निकल आए हैं। गलन के चलते पार्कों और सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी कम दिखाई दिए। दिन में भी अब गर्मी का अहसास लगभग खत्म हो गया है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है। एक सप्ताह में बढ़ेगा कोहरा और ठंड मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में ठंड का असर और तेज होगा। बरेली और आसपास के इलाकों में कोहरा फिर बढ़ेगा। कई जगह घना कोहरा छाने की भी संभावना है। इस दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। बंद कमरे में अंगीठी या हीटर न जलाएं CMO डॉ. विश्राम सिंह ने बदलते मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ने से निमोनिया का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों से गर्म कपड़े पहनने और सुबह बाहर निकलते समय नाक-कान ढकने की अपील की। प्रदूषण और ठंड से बचाव के लिए मास्क लगाने की सलाह भी दी। CMO ने बंद कमरे में हीटर या अंगीठी जलाने से बचने को कहा। इससे दम घुटने और आग लगने का खतरा रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू:सुपर सीडर और जीरो टिल ड्रिल पर सब्सिडी, 5 दिसंबर तक बुकिंग
    Next Article
    आजम खां के मुकदमे में बचाव पक्ष की गवाही आज:रामपुर की MP-MLA स्पेशल कोर्ट में डूंगरपुर केस की सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment