Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में अवैध चाकू रखने पर 40 दिन की जेल:₹1000 जुर्माना, 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट केस में आरोपी को सजा

    12 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ की अदालत ने अवैध चाकू रखने के 18 साल पुराने मामले में आरोपी मोहम्मद असलम को 40 दिन के कारावास और 1000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी अंबेडकर नगर का रहने वाला है। यह फैसला 3 अगस्त 2026 को सुनाया गया। अभियोजन के अनुसार वर्ष 2008 में अतरौलिया थाने के तत्कालीन प्रभारी सुरेश कुमार मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी मोहम्मद असलम को अवैध चाकू के साथ पकड़ा था। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत मिली सजा पुलिस के अनुसार जिले में ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत पुराने मुकदमों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत इस मामले की सुनवाई पूरी हुई और घटना के 18 वर्ष बाद आरोपी को दोषी ठहराते हुए 40 दिन के कारावास और 1000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 15 मिनट की बारिश से टेढ़ी बगिया जलमग्न:सड़क पर भरा पानी, सीएम ग्रिड का काम बना मुसीबत; घंटों लगा जाम
    Next Article
    गोरखपुर में पत्नी पर खौलता पानी डालने वाला गिरफ्तार:पारिवारिक विवाद में पति ने किया था जानलेवा हमला, झुलस गई पीड़िता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment