Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पत्नी पर खौलता पानी डालने वाला गिरफ्तार:पारिवारिक विवाद में पति ने किया था जानलेवा हमला, झुलस गई पीड़िता

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के शाहपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को पत्नी पर खौलता पानी डालने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इस हमले में पत्नी गभीर रूप से झूलस गई थी। यह घटना पारिवारिक विवाद की वजह से हुई थी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान शाहपुर के क्रिश्चियन मोहल्ला निवासी रवि शर्मा के रूप में हुई। इसका मूल निवास सहजनवा थाना क्षेत्र के पाली में है। घायल पत्नी की तहरीर पर शाहपुर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि अभी एक साल पहले दोनों की शादी हुई थी। आरोपी पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। आरोप है कि 2 अगस्त की शाम पारिवारिक विवाद के दौरान रवि शर्मा ने पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उस पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। जिससे महिला के शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में अवैध चाकू रखने पर 40 दिन की जेल:₹1000 जुर्माना, 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट केस में आरोपी को सजा
    Next Article
    नमो भारत के कई स्टेशनों के कुछ गेट हुए बंद:कांवड़ यात्रा में जाम के चलते NCRTC ने लिया फैसला, 14 अगस्त तक हर 8 मिनट में ट्रेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment