Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में धमाके की धमकी, FIR:कोर्ट को उड़ाने का ई-मेल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन में सूचना गलत मिली, पुलिस जांच में जुटी

    10 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के जिला जज जयप्रकाश पांडेय के निर्देश पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत है कि जनपद न्यायाधीश के अधिकृत e-mail (dcaza@allahabadhighcourt,in) पर जरिए e-mail Sunniya Dasansunniya_dasan@outlook.com से धमकी मिली है। न्यायाधीशगण के विश्राम कक्ष में 12 c-4RDX Silicon Base Fuze IEDs, तमिलनाडु सरकार की ओर से EWS आरक्षण लागू करने के विरोध में लगा दिया गया है। इसका विस्फोट समय 12:15 PM होगा । इस धमकी के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत पूरा न्यायालय परिसर खाली कराकर पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही है। इस धमकी के कारण न्यायालय की कार्यवाही पूरी तरह से बाधित हुई। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एक दिन पूर्व मिली थी बम से उड़ने की धमकी दरअसल, आजमगढ़ में एक दिन पूर्व कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हाईकोर्ट की मेल आईडी पर सोमवार सुबह 9:50 पर एक धमकी भरा मेल आया था। इसमें लिखा था कि कोर्ट के अंदर बम है। 12 बजकर 15 मिनट पर ब्लास्ट होगा। जान बचानी है तो कोर्ट को छोड़कर बाहर चले जाओ। इसके बाद हाईकोर्ट के जज और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एससएसपी डॉ. अनिल कुमार बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोकल पुलिस इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने पूरे कैंपस में लंबे समय तक छापेमारी की। कैंपस को खाली करा लिया गया। 3 घंटे से अधिक देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। SSP डॉ.अनिल कुमार ने बताया- जांच में सूचना गलत निकली है। एहतियात के तौर पर कोर्ट के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। कोर्ट आने वाले सभी फरियादियों को 21 फरवरी की डेट दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8033 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा आज से:STF-LIU अलर्ट; CCTV कैमरे से निगरानी, लखनऊ में कंट्रोल रूम चालू
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से निकली धूप:न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट के आसार, सर्द होंगी रातें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment