Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से निकली धूप:न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट के आसार, सर्द होंगी रातें

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। आज, बुधवार सुबह से ही धूप निकली। दिन में तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में रात के तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे रातें ठंड रहेंगी। फिलहाल दिन में गर्माहट और रात में ठंड का मिला-जुला असर बना रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव के इस दौर में सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनना फायदेमंद रहेगा। दिन में खिली धूप, रात में ठंड का असर शहर में बीती रात तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमान पूरी तरह साफ रहा। हवा की रफ्तार करीब 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि नमी का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने के कारण दिन में धूप का असर बना रहेगा, लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट से हल्की सर्दी महसूस होगी। अगले 24 घंटे में गिरेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इससे सुबह और देर रात ठंड का असर थोड़ा बढ़ेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों का तापमान
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में धमाके की धमकी, FIR:कोर्ट को उड़ाने का ई-मेल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन में सूचना गलत मिली, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 53 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे:प्रदेश के 8033 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा, CCTV और जैमर का इस्तेमाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment