Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के कांवड़िया की वाराणसी में मौत:विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने मारी टक्कर, परिजनों में कोहराम

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौरा गांव के दो युवक कांवड़ दर्शन करके पवित्र जल लेकर लौट रहे थे। तभी रविवार को रात करीब 12:45 बजे वाराणसी जिले के एक टोल प्लाजा के पास विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने संदीप गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश का इलाज चल रहा है। इस घटना की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के परसौरा गांव के लगभग 50 युवक रविवार को कांवड़ तीर्थयात्रा के लिए निकले थे। पवित्र जल लेकर लौटते समय, वाराणसी जिले के टोल प्लाजा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने संदीप गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता और राकेश पुत्र सहंगी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ आए अन्य कांवड़िया दोनों घायलों को तुरंत लालगंज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने संदीप गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। राकेश का फिलहाल इलाज चल रहा है। वाराणसी ले जाया गया शव बाद में शव को वाराणसी ले जाया गया।जहां परिवार के सदस्य और ग्रामीण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। संदीप की मृत्यु की खबर से पूरा परिवार गहरे शोक में डूब गया है। सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ी भीड़:मुरादाबाद के मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
    Next Article
    रायबरेली में किसान सभा का 11 सूत्री मांगों पर प्रदर्शन:राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सरकार की नीतियों का विरोध किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment